Farrukhabad news प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: युवती हत्याकांड में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

IMG 20260420 WA0295

Farrukhabad news जहानगंज / फर्रुखाबाद
20 अप्रैल 2026
फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र में काली नदी किनारे मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, गमछा तथा मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बताया गया कि – बीते 17 अप्रैल को जहानगंज थाना क्षेत्र में काली नदी के किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर की गई जांच के आधार पर मृतका की पहचान जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई। इस सम्बंध में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध की तलाश तेज कर दी।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी अनीस पुत्र वीरेंद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से उसका युवती के साथ प्रेम संबंध था। हाल ही में युवती द्वारा उससे दूरी बनाने और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देने से वह आक्रोशित था। घटना वाले दिन आरोपी युवती को बहाने से अपनी बाइक पर बैठाकर काली नदी के किनारे ले गया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गमछा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले का सफल खुलासा किया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
– फर्रुखाबाद से दीपक कुमार यादव की रिपोर्ट –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes