Farrukhabad news फर्रुखाबाद,
जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित पांचालघाट पर रविवार को एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू कलह से आहत एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। समय रहते पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक अनमोल जीवन बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 11:40 बजे पीआरबी 112 को सूचना मिली कि पांचालघाट के पक्के घाट पर एक महिला ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देर किए गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पूछताछ में महिला, जो थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कुझ्यांबूट गांव की निवासी बताई जा रही है, ने बताया कि वह ननद और देवर के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद से काफी परेशान थी। लगातार मानसिक तनाव के चलते उसने यह गंभीर कदम उठा लिया।
घटना के बाद पुलिस ने केवल कानूनी प्रक्रिया तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मानवीय पहल करते हुए महिला को समझाया-बुझाया और ढांढस बंधाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया और उसके पुत्र को मौके पर बुलाया। आवश्यक काउंसलिंग के बाद महिला को उसके पुत्र के सुपुर्द कर सुरक्षित घर भेज दिया गया।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक कलह और आपसी मतभेद किस तरह व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे मामलों में समय पर संवाद, समझ और सहयोग ही किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने का सबसे प्रभावी माध्यम हो सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug