Farrukhabad news- तत्कालीन कोतवाल मनोज कुमार भाटी तथा चार अन्य पुलिस कर्मियों के कारनामें की हुई थी जांच
फर्रुखाबाद : –
पुलिस के षड्यंत्र का यह मामला जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद का बताया जा रहा है । यहां की पुलिस ने अपने कुछ चाटुकारों से मिलकर एक युवक को तमंचा सहित गिरफ्तार दिखाकर उसका फर्जी ढंग से चालान कर दिया था ।पीड़ित के भाई ने तमाम सबूतों के साथ पुलिस की इस षड्यंत्र कारी हरकत के विरुद्ध शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी l वहीं से विवाद ने तूल पकड़ गया था । प्रकरण की जांच तत्कालीन सीओ अरुण कुमार द्वारा की गई थी । जिसमें पाया गया कि पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव के निवासी नन्दू नामक युवक को 315 बोर देशी तमंचा तथा कारतूस के साथ 19 अगस्त 2024 को गिरफ्तार करना दर्शाया । यह गिरफ्तारी पूरी तरह फर्जी एवं रचे गए षड्यन्त्र की तैयार भूमिका के आधार पर पाई गई । उसी जांच के सत्यापन उपरांत वर्तमान क्षेत्राधिकारी ने तत्कालीन कोतवाल मोहम्मदाबाद मनोज कुमार भाटी तथा चार अन्य पुलिस कर्मियों को आरोपी मानकर इन पांच के विरुद्ध इसी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है । मनोज कुमार भाटी इस समय जिले में ही अपराध शाखा में तैनात हैं । फर्जी ढंग से फसाये गए नन्दू के भाई कृष्ण कुमार ने इस गिरफ्तारी को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया था कि उसके भाई को ग्राम प्रधान कुन्तेश यादव और अनिल ठाकुर के सहयोग से झूठे मामले में फंसाया गया।जांच के दौरान कई चश्मदीद गवाहों के बयान और मोबाइल कॉल डिटेल से स्पष्ट हो गया कि पुलिस ने नन्दू की गिरफ्तारी की योजना पहले से ही बनाई थी। रचे गए षड़यन्त्र का यह भी खुलासा हुआ कि नन्दू को फसाने के लिए पुलिस ने उसकी आवाजाही की भी जानकारी करने का प्रबंध किया था । जैसे मिले सबूतों से साफ हो गया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित चाल थी। इस मामले में क्षेत्राधिकारी ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और अग्रिम कार्रवाही की अनुमति मिल गई । उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्यों के आधार पर तत्कालीन कोतवाल मनोज कुमार भाटी, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षी अंशुमन चाहर, राजन पाल और यशवीर को आरोपी माना गया है।इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज हो गई हैं। आरोपी पुलिस कर्मियों की विवेचना रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जिससे की न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। वरहाल यह मामला कोतवाली पुलिस की निष्ठा, कर्तव्य पालन एवं कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है । इतना ही नहीं स्थानीय बुद्धिजीवी तथा आम जन मानस पुलिस के इस कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा कर रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb