Shamshabad news-युवक की पिटाई का यह मामला शमशाबाद क्षेत्र में ढाई घाट गंगा तट का बताया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है –
शमशाबाद / फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2024
एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें स्पष्ट देखा जा रहा है कि एक कोई युवक जो गंगा भक्ति में सरावोर था और वह श्रद्धालु गंगा स्नान करने शमशाबाद गंगा के ढाई घाट तट पर पहुंचा था । उस युवक की पुलिस खींचकर पिटाई करते हुए धक्का देकर ले जा रही है ।
जबकि युवक बार-बार पुलिस वालों से हाथ जोड़कर रिहा करने की उम्मीद के साथ अपने कसूर की जानकारी के लिए गुहार लगा रहा है । लेकिन पुलिस है कि वर्दी के नशे में मदहोश होकर उस गंगा भक्त को पीटती ही जा रही है । जब इस संबंध में पीड़ित युवक के एक साथी से पूछा गया तो उसने नाम न छापने की शर्त पर यहां तक की अपना पता भी बताने से बुरी तरह घबराते हुए कहा कि हम और हमारा साथी यहां गंगा स्नान करने आए थे । उन्हें नहीं मालूम था कि गंगा की धारा में भी पुलिस ने बेरिकेडिंग बना रखी है । जब हम गंगा स्नान करने घुसे तो हमारा साथी तैरता हुआ बनाए गए बैरिकेडिंग के कुछ आगे तक चला गया । बस इसी बात पर बगैर समझे अथवा चेतावनी दिए पुलिस वालों ने हमारे साथी युवक को पकड़ कर खींचा और बुरी तरह डंडे बरसाते हुए घसीट कर ले गए । समाचार लिखे जाने तक प्रयास करने के बावजूद भी यह पता नहीं चल सका की गंगा नहाने आए युवक को रिहा किया गया अथवा वह अभी भी पुलिस की कस्टडी में है । कुछ भी कहना संभव नहीं है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb