क्षेत्र में चीता की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत ,भयभीत गोवंश तथा कुत्ते भी खासे भयभीत

Picsart 22 08 29 13 27 50 983

– गाय पर हमला के बाद वन विभाग तथा पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में की सधन कांबिंग
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 29 अगस्त 2022कहाबत है इंसान हो या जानवर जान सबको प्यारी होती है।शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में आजकल ऐसा ही नजारा देखा जा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से खूंखार जंगली जानवर टाइगर की दहशत से शाम होते ही आम जनमानस सुरक्षा के लिहाज से अपने -अपने घरों में कैद हो जाता है। वही हमेशा सतर्क रहने वाले कुत्ते भी सुरक्षित स्थानों पर छिपने को मजबूर हैं। दहशत जदा लोगों कहना है, जब भी कोई गांव की गलियो में संदिध नजर आता था। तो यही कुत्ते भौक कर ग्रामीणों को आगाह करते थे। लेकिन जब से इस क्षेत्र में खूखार जानबर की आमद हुई तब से कुत्तों के भौंकने की आवाज गुम सी हो गई । खास बात यह है कि क्षेत्र में भ्रमण करने वाले आवारा गोवंश जो कभी किसानों के खेत खलिहानो बाग बगीचों में देखे जाते थे । आजकल टाइगर की दहशत से गांव की गलियों में ग्रामीणो के घरों के पास शरण लेने को मजबूर हैं। बीते दिवस शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में ऐसा ही नजारा देखा गया । ठीक वैसा ही दृश्य नगला नान सुताहडी में देखा गया। यहां भी इंसानों के साथ वफादारी निभाने वाले कुत्तों की आबाज गुम नजर आयी। ग्रामीणों का कहना है की चाहे जानवर हो या फिर कोई और जान तो सभी को प्यारी है। खूंखार जंगली जानवर के भय की वजह से अब स्वच्छंद विचरण करने वाला गोवंश तथा हर खतरे से पहले भौंक कर आगाह करने वाले कुत्ते भी गांव में इंसानों के आवासों के इर्द गिर्द सुरक्षित जगह तलाश कर रहने को विवश हो रहे हैं। इससे इनकी दयनीय दशा को समझा ज सकता है। दहशत जदा ग्रामीणों ने अफसोस जताते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से आम जन मानस तो अपने घरों में कैद हो जाता है । अभी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर ,एक गोवंश पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी जान बचाने के लिए बछड़ा भी अपने सीगों के बल से टाइगर को हमले का जवाब देता हुआ दिखाई दे रहा है। ठीक इसी तरह यही चीता किसी चौपहिया वाहन के आने पर सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी घास तथा उगी हुई झाड़ियों में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है ।( हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा समाचार माध्यम नहीं कर रहा है।) इसकी सूचना पाते ही वन विभाग की टीम तथा डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में सधन कांबिंग भी की। लेकिन उन्हें चीता कहीं नजर नहीं आया। वायरल वीडियो तथा क्षेत्र के लोगों की आंखों देखे हाल पर यदि विश्वास किया जाए ,तो क्षेत्र में किसी न किसी खूंखार जंगली जानवर के होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes