फर्रुखाबाद , 6 जनवरी 2023
माह पौष के अंतिम दिन आज पूर्णिमासी के बाद से , कल 7 जनवरी को सूर्योदय के साथ ही माघ मास का आरंभ होगा। गंगा भक्तों ,कल्पवासियों तथा गंगा पावन तट पर लगे मेला में आने वालों के अनुसार यह समय मां गंगा के रेतीले भाग में रहकर स्नान, ध्यान ,प्रसाद तथा दान पुण्य करने के लिए धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार उपयुक्त माना जाता है । ऐसे समय में गंगा के पावन तट फर्रुखाबाद पांचाल घाट पर मिनी कुंभ के नाम से विख्यात मेला रामनगरिया का शुभारंभ हो चुका है। आज गंगा के रेतीले भाग पर साधु संतों तथा कल्पवासियों का बड़ी संख्या में आगमन होने से मेले में रौनक बढ़ गई है । यहां उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रांतों तथा जनपदों से हजारों लोग आकर कल्पवास कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार एक महीने तक चलने वाले इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस बार के मेले में विशेष बात यह होगी की इस बार यहां लोगों को ऊंट की सवारी भी मनोरंजन के तौर पर करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 4 प्रशिक्षित ऊंटों की व्यवस्था मेला प्रबंध समिति की ओर से कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेला में कोतवाली व पुलिस चौकियां बनाकर यहां लगभग 100 पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती किए जाने का भी प्रबंध होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए एसपी फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा द्वारा विभागीय उच्च अधिकारियों से 300 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। मेला सचिव / नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव एवं मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित के निर्देशन में पैंटून पुल, स्वागत द्वार सहित लगभग सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। कल्पवासियों साधु-संतों की सहूलियत के लिए मेले में लगभग 600 शौचालय, 650 हैंड पाइप और 19 समरसेबल लगाने की व्यवस्था भी लगभग पूरी हो चुकी है । मेले में बढ़ते लोगों की संख्या को देखते हुए 10 जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पांडालो की सजा भी लगभग पूरी हो चुकी है। गंगा स्नान मुहूर्त के अनुसार आज शुक्रवार को पूर्णिमा पर्व पर प्रातः 4:00 बजे से ही गंगा स्नान हर- हर गंगे उद्घोष के साथ प्रारंभ हो गया । सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने जल पुलिस तथा गोताखोरों एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था विशेष निगरानी के साथ शुरू कर दी है। गत दिवस गुरुवार को शाम रात करीब 8:00 बजे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ मेला परिसर में पहुंचकर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता को परखा। इस तरह पांचाल घाट पर लगने वाला मेला अब सारी व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह सुसज्जित हो चुका है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb