परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की अव्यवस्था से शिक्षकों में आक्रोश

Picsart 22 03 21 18 32 58 509

– परीक्षा से 1 दिन पूर्व परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन कर परिषदीय शिक्षकों को विश्वविद्यालय तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर लगाने से मुश्किलें और बढ़ी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 मार्च 2022
परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को लेकर भारी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।-एक दिन पूर्व वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किए जाने से शिक्षकों में भारी आक्रोश। शिक्षकों का कहना है की अधिकांश परिषदीय शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में विश्वविद्यालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगा दी गई है। वैसे भी अधिकांश स्कूलों में एक या दो ही शिक्षक तैनात हैं। ऐसी स्थिति में इन स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जायेगा। जबकि नियमानुसार प्रत्येक कक्षा में एक कक्ष निरीक्षक होना अनिवार्य है।

Picsart 22 03 21 18 32 58 509

परीक्षा कार्यक्रम में प्रतिदिन दो विषयों की परीक्षा होने से काफी परेशानी होगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल का कहना है कि प्रतिदिन केवल एक ही विषय की परीक्षा होनी चाहिए। क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परीक्षाफल पंजिका तैयार करना और परीक्षा कार्डों को भी तैयार कर उनका समय पर छात्रों को वितरण करना ,काफी मुश्किल कार्य है। उन्होंने मांग की है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक में लगाई गई है। उन्हें वापस स्कूलों में भेजा जाये तथा जिन स्कूलों में आवश्यकता से अधिक शिक्षक तैनात हैं, उन्हें परीक्षा संचालन के लिए दूसरे स्कूलों में परीक्षा अवधि तक के लिए भेजा जाना चाहिए। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने में काफी मुश्किलें पैदा होंगी ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes