Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 24 अगस्त 2023
बरसात के महीने में संक्रामक बीमारियां फैलकर आम लोगों को अपना शिकार ही नहीं बना रही, बल्कि अमीर गरीब मजदूर किसान सभी को मौत का रास्ता भी दिखा रही है। विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में पिछले एक सप्ताह से संक्रामक बीमारियां आम जनमानस को शिकार बना कर ,उन्हें गंभीर अवस्था में जूझने को मजबूत कर रही हैं। बही संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से यहां घर-घर चारपाईयों पर एक मरीज अवश्य देखा जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है यहां सर्दी जुखाम बुखार खांसी मलेरिया टाइफाइड दाद खाज खुजली जैसी बीमारियां ग्रामीणों को बेहाल कर रही हैं । पिछले कई दिनों से संक्रामक बीमारियों के दौर से गुजरने वाले लोगों को सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकते हुए देखा जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में लगातार कैंप कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां रही है। सबसे बड़ी बात यह है पिछले चार-पांच दिनों से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर विभिन्न रोगों से पीड़ित दर्जनों मरीज के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है । बताया गया है जब से इस गांव में संक्रामक बीमारियां का दौर शुरू हुआ तब से क्षेत्र में झोला छाप चिकित्सकों की आमद बढ़ गई। झोलाछाप चिकित्सक जो साइकिलो तथा बाइको के जरिए घर-घर मरीजों का उपचार कर जहां सैकडो हजार रुपए की कमाई कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इलाज के नाम पर गरीबों की गाड़ी कमाई पर डाका भी डाल रहे है । कहावत है मरता क्या नहीं करता। लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीज झोला छाप चिकित्सकों से उपचार करना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। यही कारण है यहां सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ-साथ झोला छाप चिकित्सकों को भी मरीजों द्वारा पूजा जा रहा है। फिर भी संक्रामक बीमारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने मलेरिया विभाग की टीम के साथ भ्रमण किया। उन्होंने संक्रामक बीमारियों के शिकार मरीजों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर मलेरिया विभाग की टीम द्वारा एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया गया। सबसे बड़ी बात यह है बरसात के महीने में गांव में गंदगी का साम्राज्य देखा जा रहा। गांव की गलियों में नालियों में गंदगी देखी गई और इन्हीं नालियों में संक्रामक बीमारियों को जन्म देने वाले मच्छरों की तादाद भी देखी गई। यही कारण है स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एंटी लारवा कीटनाशक दावों का छिड़काव कराया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के एतिहात बरतने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना था बरसात के महीने में होने वाली गंदगी जो आम जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। जहरीले कीड़े जो संक्रामक बीमारियों के जनक होते हैं। अच्छा है अपने आसपास क्षेत्र में साफ सफाई का ध्यान रखें। गंदगी ना होने दे, गंदगी के प्रति सजग रहे ,और औरों को भी सचेत करें। तभी संक्रामक बीमारियों से पार पाया जा सकता है। सीचसी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सरवर इकबाल ने भी गंदगी ना होने देते की सलाह देते लोगों को समय रहते जांच एवं उपचार करने के लिए कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम से कहा कि लोगों को आवश्यक उपचार समय से अवश्य मिलना चाहिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb