फर्रुखाबाद 21 सितंबर 2022
शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिला स्तर पर किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज उसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। आयोजन में जनपद के कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। किसानों ने समस्याएं गिनाते हुए आरोप लगाया कि पूरे जनपद में प्राइवेट खाद बिक्री केंद्रों से खाद बिक्री में अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका कहना था कि विक्रेता किसानों से ओटीपी लेकर उसे तो एक बोरी खाद दे देता है, और उसी ओटीपी पर 5 या 6 बोरी खाद की निकाल कर उसे
कालाबाजारी में बेचता है। इतना ही नहीं ऐसे विक्रेता किसानों को बेचे जाने वाली खाद की रसीद भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। वही किसानों ने जनपद के कोल्ड स्टोरेजों पर आरोप लगाया ,और कहा कि आलू भाड़ा की जो रेट लिस्ट कोल्ड स्टोरेज के नोटिस बोर्ड या दीवार पर चस्पा की जाती है। उससे इतर मनमाने ढंग से कृषकों से भाड़ा वसूला जा रहा है। उपस्थित किसानों ने अवगत कराते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जयंती अवसर पर किसान सम्मान कार्यक्रमों में मनमाने ढंग से निष्क्रिय या फिर अपने चहेते का चयन बिल्कुल अमानक ढंग से किया जाता है। जो आपत्तिजनक है ।उनका सुझाव था कि सही किसानों का नियमानुसार सम्मान कार्यक्रमों के लिए चयन किया जाना चाहिए। किसानों ने कार्यक्रम अवसर पर विद्युत विभाग द्वारा दिन के समय विद्युत सप्लाई कम दिए जाने की शिकायत की और कहा कि इस मौसम में रात को सिंचाई करते समय विषैले जीवों से किसानों को खतरा होता है। इसे ध्यान में रखते हुए दिन के उजाले में ही फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत सप्लाई की व्यवस्था की जाए। किसानों का कहना था कि कृषकों को उपलब्ध कराए गए बीजों पर मिलने वाली सब्सिडी अभी तक उनके खातों में जमा नहीं कराई गई है। जैसी कई समस्याएं बता कर किसानों ने किसान दिवस मंच से ही समस्याओं के समाधान की जिलाधिकारी से मांग की है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
Shamshabad News: हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में निकाली गई भगवान गणेश की शोभा यात्रा
-
Shamshabad News: अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
Kaimganj News: पूरी की जा रही, सीजीएसटी टीम द्वारा कर अपवंचना जांच की खानापूरी
-
Farrukhabad News: ग्राम समाज की जमीन के पट्टे रिश्वतखोरी कर, लेखपाल व ग्राम प्रधान पर अपात्रों को देने का आरोप लगा- सौंपा ज्ञापन
-
Kaimganj News: दहेज लोभी दरिंदों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर निकाला घर से= रिपोर्ट दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb