फर्रुखाबाद 30 अप्रैल 2022
अपंजीकृत तथा अधोमानक अस्पतालों के संचालन की लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आज अस्पतालों की जाँच मौके पर जाकर की। अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने एपीएस क्लीनिक व न्यू मॉर्डन हॉस्पिटल की ओ टी को सील कर दिया। वहीं तीन अधोमानक संचालित निजी अस्पतालो के विरुद्ध नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बताया गया कि कई दिनों से जिलाधिकारी सजंय कुमार सिंह को अधोमानक निजी अस्पताल संचालन किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर उन्होने जांच के आदेश दिये थे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पतालों में पहुंचकर की गई जांच में एपीएस क्लीनिक अपंजीकृत पाया गया। वहीं न्यू मॉर्डन हॉस्पिटल बिना सर्जन के ही संचालित होता हुआ पाया गया। इस तरह नियम विपरीत संचालित पाए गए निजी अस्पताल न्यू मॉर्डन हॉस्पिटल की ओटी एवं ए पी एस अस्पताल मसेनी को तत्काल सील करने की कार्यवाही की गई।जानकारी के अनुसार न्यू मॉर्डन हॉस्पिटल मसेनी चैराहा,एपीएस क्लिनिक मसेनी, न्यू कृष्णा हॉस्पिटल मसेनी पंजीकृत तो हैं, किंतु अधोमानक ढंग से संचालित संचालित किए जा रहे थे । जिन्हें अग्रिम कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। वही कालीचरण क्लीनिक पूरी तरह अवैध ढंग से बिल्कुल झोलाछाप तरीके से संचालित पाई गई। इस पर पहले से ही अभियोग पंजीकृत बताया जा रहा है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह छापे मार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। वही ऐसे अस्पतालों पर भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है। जो मरीजों के इलाज में लापरवाही करते हुए पाए जाएंगे। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कायमगंज नगर में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अधोमानक पाए गए कृष्णा हॉस्पिटल, दृष्टि हॉस्पिटल ,परी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया था। किंतु इन अस्पतालों में बैक डोर से स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के चलते आज भी उपचार का धंधा चल रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb