Farrukhabad navabganj news अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे सिपाही पर खनन माफियाओं ने चढ़ाया ट्रैक्टर, इलाज के दौरान सिपाही की मौत।

Picsart 24 06 09 12 45 29 356

Farrukhabad navabganj news फर्रुखाबाद: नवाबगंज समाचार ।बीती रात अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गये सिपाही पर माफिया के गुर्गों नें ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| हालत गंभीर होनें पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसकी मौत हो गयी| मौके पर जिले के एसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी पहुंचे। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

IMG 20240609 WA0122

जनपद बिजनौर के चाँदपुर दरबण निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जसबंत सिंह 2021 बैच के पुलिस कांस्टेबल थे | भर्ती होनें के बाद उनकी फतेहगढ़ में ही ट्रेनिग पूर्ण कर वर्तमान में उसकी तैनाती थाना नवाबगंज में थी| मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना पुलिस को जानकारी मिली कि नगला चन्दन के निकट अबैध खनन हो रहा है ।| जिस पर मौके पर सिपाही रोहित कुमार , दारोगा संतोष कुमार व सिपाही चमन मौके पर पंहुचे | गाँव के निकट ही सिपाही नें ट्रैक्टर ट्राली को रोंक लिया | चालक से अन्य पुलिस कर्मी जानकारी कर रहे थे उसी दौरान सिपाही रोहित ट्रैक्टर ट्राली और ट्रैक्टर के बीच में चढ़ गया| पुलिस को ट्रैक्टर पर चढ़ा देख चालक नें ट्रैक्टर बढ़ा दिया जिससे रोहित ट्रैक्टर से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे गंभीर हालत में रात 3:48 पर लोहिया अस्पताल में सिपाही आदेश नें भर्ती कराया| लेकिन हालत गंभीर होंने पर। आवास विकास के ही एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया | जहाँ सुबह लगभग 6 बजे रोहित नें दम तोड़ दिया | मृतक रोहित दो भाईयों में दूसरे नम्बर का था| उसका बड़ा भाई सचिन इटावा जिला जेल पर बंदी रक्षक के पद पर तैनात है|
सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार, एएसपी डा, संजय सिंह आदि निजी अस्पताल पंहुचे| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गयी है| जल्द उनकी गिरफ्तारी की जायेगी|।

आखिर डीएम की नाराजगी के बाद भी क्यों हो रहा था खनन ?
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की सख्त नाराजगी के बाद भी जिले में खनन माफियाओं के फौसले बुलंद है । यह लिखने की नही समझने की बात है| आखिर जिले भर में खनन बंद है तो फिर खनन माफिया खनन कैसे कर रहे हैं। यह दावा सिपाही की बली के साथ पूरा हुआ| अधिकारियों को सबसे पहले खनन माफियाओ का हौसले पस्त करनें की जरूरत है |जिले में चाहे नवाबगंज हो या फिर शमशाबाद या फिर कायमगंज हर जगह खनन माफिया धडले से अवैध खनन करते नजर आ रहे हैं । इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी या बालू भारी लेकर सड़कों पर फर्राटा भरते ट्रैक्टर नजर आ जाएंगे।

इनसेट।
कायमगंज क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि उनको ना तो प्रशासन का ही डर है और ना ही पुलिस का हर तरफ अवैध खनन माफिया धड़ल्ले से खनन कर लाखों के बारे न्यारे करते नजर आ रहे हैं जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes