Shamshabad news –आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों की जांचकर दी गई दवाइयां

IMG 20230910 WA0106

Shamshabad news –शमशाबाद/ फर्रुखाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग शमसाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में संक्रामक बीमारियों के शिकार मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कर जीवन पर रक्षक दवाइयां दी गई।
इस मौके पर फार्मासिष्ट ने संक्रामक रोग के शिकार मरीजों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा गंदगी से दूर रहें , गंदगी ना करे ना ही करने दे ,क्योंकि गंदगी बीमारियों की जननी है। जो मौत का रास्ता दिखाती है। जानकारी के अनुसार बरसात के महीने में संक्रामक बीमारियां आम लोगों को शिकार बनाकर कर मौत का भी संदेश दे रही हैं । संक्रामक रोगों से बचने के लिए जहां एक ओर आम जनमानस कस्बे में स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सको का सहारा ले रहा है। वहीं दूसरी ओर झोला छाप चिकित्स्को का भी सहारा लेने को मजबूर है। बताया गया है झोलाछाप चिकित्सक बाईकों के सहारे घर-घर दस्तक देकर संक्रामक रोगों के शिकार मरीजों को दवाइयां का वितरण कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं । अफसोस झोला छाप चिकित्सकों का सहारा लेने के बावजूद भी संक्रामक बीमारिया लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही | बल्कि यही बीमारिया घातक होकर जिंदगी मौत का भी संदेश दे रही हैं l हालांकि यूपी सरकार ने गरीबो के हितो को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की मदद से जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन कराकर गरीब किसान मजदूर सभी को राहत प्रदान कर रही है । रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आजकल संक्रामक बीमारियों में खांसी जुखाम बुखार मलेरिया टाई फाइट तथा दाद खाज खुजली के मरीजों की संख्या देखी जा रही है I मरीज जो अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच कर कर जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त कर रहे हैं । इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग जहा रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 मरीज ने अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच कर जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त की ‘ इस मौके पर फार्मासिष्ट वीरेंद्र सिंह राजपूत ने संक्रामक रोगों के शिकार मरीजों को एतिहात बरतने के निर्देश देते हुए कहा बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियां सक्रिय हो जाती हैं इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें I गांव की गलियों , नालियों में जल भराव ना होने दे। क्योंकि जल भराव से संक्रामक बीमारियो को जन्म देने वाले मक्खी मच्छर जन्म लेते हैं ।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes