Kampil news–*कंपिल क्षेत्र की खबरें आओ देखें एक नजर में* युवक को पीटा, पुलिस ने

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kampil news –युवक को पीटा, पुलिस ने

कराया इलाज

कंपिल/कायमगंज’/ फर्रुखाबाद,
कंपिल के युवक को करीब एक दर्जन हमलावरों ने पीट दिया। घायल की शिकायत के बाद पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
कंपिल के मोहल्ला मांझगांव निवासी अमन पुत्र साजेब को घायलावस्था में पुलिस इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लाई। जहां इलाज के दौरान उसने बताया वह एसएनएम इंटर कालेज ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहा था ।तभी करीब एक दर्जन युवक आए और उसके मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(2)

वृद्ध फेरी वाले को दबंगों ने पीटा शिकायत पुलिस से
कंपिल/ फर्रुखाबाद,
बुजुर्ग फेरी वाले को एक आरोपित ने पीट दिया। पुलिस से शिकायत की गई है।
बीते दिवस कायमगंज के गांव मझोला के मजरा श्यामनगर निवासी बुजुर्ग प्रताप जो गांव गांव जाकर फेरी लगाकर परिवार का गुजर बसर करते है। दोपहर वह थाना क्षेत्र के गांव हरकरनपुर में राखी बेच रहे थे। राखी बेचने की आवाज लगाने पर एक आरोपित ने घर में बंद करके हाथ तोड़ दिया। घायल किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से पीड़ित संतुष्ट नजर नहीं आ रहा था।

(3)
ग्राम समाज की भूमि पर चला बुलडोजर, बनेगी टंकी
-एसडीएम ने होतेपुर गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर की कार्यवाही
कंपिल/ फर्रुखाबाद
पानी की टंकी बनाने के लिए एसडीएम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
क्षेत्र के गांव होतेपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अरहर की फसल खड़ी थी, जिस पर पानी की टंकी बननी थी। जमीन पर एक ग्रामीण कब्जा जमाए था। शनिवार दोपहर एसडीएम यदुवंश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे,और बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। जमीन को तार से घेरा बांध कर सुरक्षित कर लिया गया।

(4)
पिता ने बीमार बेटी को घर से निकालने की शिकायत करते हुए दामाद के विरुध्द पुलिस को दी तहरीर

कंपिल/फर्रुखाबाद
एक पुत्री के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ित कर मारपीट की तहरीर दी है और कहा उसके दामाद ने दूसरी शादी कर ली है।
जनपद एटा के थाना अबागढ़ की ग्राम पंचायत खुशरई के मजरा बैरई निवासी विनोद कुमार ने आठ वर्ष पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी पुत्री तुलसादेवी की शादी गांव निवासी युवक से की थी। दहेज में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। उसके बाद प्रताड़ित करने लगा। इससे उसकी पुत्री बीमार हो गई। उसका इलाज नहीं कराया और ससुरालीजनों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता का आरोप है दामाद ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(5)
नल मिस्त्री को पीटा शिकायत पुलिस से
कंपिल/फर्रुखाबाद
नल ठीक करने के दौरान मिस्त्री को आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी बच्चनलाल सरकारी नल ठीक करने का कार्य करते है। वह गांव में नल ठीक कर रहे थे। तभी गांव के तीन युवक आए और नल में और पाइप डालने की बात कही। इस पर मिस्त्री ने पर्याप्त पाइप होना बताए। इस पर आरोपित युवकों ने मिस्त्री के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes