– गंगा तट क्षेत्र में बने आश्रम व मंदिर के भी बाढ़ में ध्वस्त होने की आशंका
कमालगंज / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2022
बाढ़ की विभीषिका कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगा का रौद्र रूप जारी है। बाढ़ पीड़ित ग्रामीण भाग्य के सहारे खुले आसमान के नीचे परिवारों सहित रहने को मजबूर हो रहे हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि ,ग्रामीणों के अनुसार ,उनकी पीड़ा समझने या सहायता पहुंचाने के लिए यहां आया तक नहीं है। जिससे ग्रामीणों में अपने जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है । कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जंजाली नगला में गंगा की तेज धार गांव का विनाश करने पर तुली हुई है। यहां लगातार कटान हो रहा है । लगभग आधा दर्जन से अधिक मकान गंगा में समा चुके हैं। शेष बचे आवासों के भी सुरक्षित बने रहने की अब कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में यहां के ग्रामीण उन्हीं मकानों को जिन्हें उन्होंने खून पसीने की कमाई से बड़ी उम्मीद के साथ तैयार कराया था । आज बाढ़ से हताश होकर ग्रामीण अपने मकानों को अपने ही हाथों से तोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। समय की विडंबना है कि अब यहां का ग्रामीण अपने मकान केवल इसलिए तोड़ रहा है, जिससे कि कुछ न सही तो जो कुछ ईटें निकाल ली जाएगी। वह कहीं दूसरी जगह झोपड़ी बनाने के लिए ही काम आ जाएंगीं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा हुआ लेकिन सहायता के नाम पर उनकी अनदेखी की गई। अभी तक किसी ग्रामीण को किसी तरीके की कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई, ना ही उनके रहने के लिए कोई व्यवस्था की गई। सड़क के किनारे ग्रामीण अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर वक्त जंगली जानवरों जहरीले जंतुओं का डर सताता रहता है। जिससे वह रात भर जाग -जाग कर वक्त गुजार रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर जमकर भड़ास निकाली और कहा चुनाव के वक्त सारे दलों के लोग वोट मांगने के लिए आ जाते हैं। लेकिन आज हम लोगों की सुध लेने के लिए किसी के पास समय नहीं है। बताया जा रहा है कि ग्राम जंजाली नगला लोधी राजपूत बाहुल्य है । जिसमें लगभग 90 पर्सेंट आबादी लोधी राजपूतों की है। ग्रामीणों की मांग है कि जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन हम लोगों के लिए रहने के लिए व्यवस्थाएं करें ,एवं खानपान के लिए भी इंतजाम किया जाए। जिससे हम लोग अपना और अपने बच्चों की भूख इस आपदा काल में कुछ दिन मिटा सकें।
इनसैट:- बाढ़ की विभीषिका वाले क्षेत्र में नगला जंजाली से कुछ दूर पर एक आश्रम और इसी परिसर में एक भव्य मंदिर बना हुआ है। यह स्थान भी गंगा के रौद्र रूप के साथ ही धीरे -धीरे कटान की जद में आता जा रहा है। यहां के महंत का कहना है कि यदि इस धार्मिक स्थल को बचाने के लिए प्रशासन ने जल्द से जल्द पत्थरों का बांध या अन्य प्रयास नहीं किया, तो यह स्थल भी जो यहां के लोगों की आस्था का केंद्र है बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जंजाली नगला ही नहीं, पड़ोस में बसा कल्लू नगला व कुछ गांव भी बाढ़ से उजड़ जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट =दीपक यादव- कमालगंज / फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb