शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 31 अगस्त 2022 अचानक सामने आये बाइक सवारो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में पलटी 16 घायल ,06 की हालत गंभीर । जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक बर्षीयअवोध बच्ची की मौत पर उसका अंतिम संस्कार करने के बाद ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली से ढाई घाट शमशाबाद से बापस लौट रहे थे। घटना की जानकारी के बाद परिबार में कोहराम मच गया। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ निवासी रोशनलाल की 1 वर्षीय पुत्री दिशा जो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। बुधवार की सुबह दिशा की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रेक्टर ट्राली द्वारा ढाई घाट शमशाबाद पहुंचे ।जहां बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। गंगा तट से ट्रैक्टर ट्राली में सबार लोग घर वापस लौट रहे थे। ढाई घाट शमशाबाद मार्ग पर ग्राम बिरयाडाडॉ के निकट अचानक सामने आए एक बाइक पर सवार लोगों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित हो गयी और बुढ़िया पुल के निकट खाई में पलट गई । ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग डेढ़ दर्जन लोगो में कुछ नीचे गिर कर घायल हो गए ,तो कुछ ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी तो मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मौजूद लोगों ने घायलों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगो को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई। जिस पर प्रभारी थानाध्यक्ष शमशाबाद मनोज कुमार भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजबाया । उन्होंने कुछ घायलों को स्वयं अपनी कार से सीएचसी पहुंचाया । घायलों में आधा दर्जन ग्रामीणों की हालत गंभीर बताई गई। जिन्हें चिकित्सकों ने एम्बुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया । बताया गया कि गंभीर रूप से घायल रामसनेही पुत्र सूबेदार उम्र 35 वर्ष, राधेश्याम पुत्र अवसान उम्र 45 वर्ष, राजपाल पुत्र सूरज चंद्र उम्र 70 वर्ष, गिरीश चंद्र पुत्र भवानी प्रसाद उम्र 60 वर्ष, पिंटू पुत्र कुंवर पाल उम्र 36 वर्ष , आदि को एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। जबकि सीताराम, राकेश कुमार ,दुर्गेश कुमार ,सुभाष चंद्र, हरिकिशन, मुकेश कुमार ,विशाल, दयाल ,विजेंद्र सिंह, रवि, रोशन , जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग ढाई घाट से शमशाबाद की ओर आ रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक पर चार सवार, जिन्हें बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक द्वारा प्रयास किया गया। लेकिन ट्रैक्टर की स्टेरिंग फस जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। शव यात्रा से वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली के पलटने तथा डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कुछ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb