-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
यदि कहीं कोई सिलेंडर फट गया, तो किसी भी अनहोनी या भीषण दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 12 सितंबर 2022 अवैध कच्ची शराब के बनाने, बेचने एवं एक स्थान से लंबी दूरी के दूसरे स्थानों तक सप्लाई पहुंचाने का काम हो, यह सब कुछ धंधेबाज अपने राजनीतिक आकाओं की छत्रछाया में या फिर पैसे की दम पर हर रोज खुलेआम कर रहे हैं। गाहे-बगाहे गुड वर्क दिखाने के चक्कर में पुलिस किसी 1 या 2 को पकड़ कर चालान जरूर कर देती है। जिससे कि उसकी छवि अच्छी दिखाई देती रहे। लेकिन हकीकत कुछ और है। यदि पुलिस इतनी ही सक्रिय है, तो यह अवैध धंधा चल ही कैसे रहा है। इसे तो पूरी तरह से बंद हो जाना चाहिए। खैर जो भी हो वह तो पुलिस और प्रशासन ही जाने। इसी की तरह अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा भी क्षेत्र में कई जगह हो रहा है। उदाहरण के लिए कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ,चौराहा से पहले हजियापुर गांव बिल्कुल इस व्यस्त मार्ग के किनारे बसा हुआ है।
यहां एक मंदिर स्थित है। इसी मंदिर के बिल्कुल पास में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा खुलेआम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहीं के निवासी पंकज कुमार गंगवार इस धंधे में व्यस्त रहते हैं। व्यस्त रहें किसी को कोई परेशानी नहीं, लेकिन विस्फोटक तथा ज्वलनशील पदार्थ गैस जिसकी रिफिलिंग का धंधा पूरे दिन से लेकर देर रात तक किया जाता है। वह स्थान मंदिर के पास तो है ही यहां पर व्यस्त सड़क मार्ग भी है। जहां से हर समय बसों ट्रकों चौपहिया वाहनों दुपहिया वाहनों का निकलना होता है। इसी के साथ रिफिलिंग वाले स्थान से बिल्कुल सटा हुआ गांव की आबादी बाला क्षेत्र है। यदि कहीं कोई सिलेंडर फट गया, तो किसी भी अनहोनी या भीषण दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जैसी स्थित को सोचकर बहुत से बुद्धिजीवी यहां हो रहे रिफिलिंग के धंधे को उचित नहीं मान रहे हैं । अब पुलिस या प्रशासन इस ओर ध्यान देता है, अथवा नहीं, यह तो भविष्य की बात है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद
और पढें:-
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
बंदरों के हमले से किशोर हुआ घायल- हालत गंभीर
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug