SHAMSHABAD NEWS-विकास के नाम पर मनरेगा योजना में किया जा रहा भारी घोटाला

images 1

SHAMSHABAD NEWS-शमशाबाद / फर्रुखाबाद  ग्राम सभा ख्वाजा अहमदपुर कटिया में भ्रष्टाचार का बोलबाला ‘ मनरेगा के तहत चक रोड पर मिट्टी के कार्य में कागजों में मजदूर 40 पर मौके पर सिर्फ दो 10 मीटर भी कार्य नहीं ।
विभागीय अधिकारी बेखबर जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है । किन्तु व्याप्त भ्रष्टाचार के आगोश में सभी योजनाएं धड़ाम हो रही है । विकास के नाम पर सरकार द्वारा हजारों लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद भी गांव की स्थिति पूर्व की भांति ही नजर आ रही है । कहीं भी कोई खास बिकास नहीं देखा जा रहा है । हालाकि सरकार ने व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए । यहां तक कि भ्रष्टाचार पर प्रतिबंध लगाने के लिए ऑनलाइन सेवाएं आरंभ की ।
– किन्तु कहावत है तू डाल डाल में पात पात ॥ –
शायद इसी कहावत को अपनाते हुए ग्राम पंचायतो में जनप्रतिनिधि बिभागीय अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक या मिली भगत से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं । भ्रष्टाचार के तहत घोटाले पर घोटाले किये जा रहे हैं । शनिवार को इसका जीवंत उदाहरण भी बिकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम ख्वाजा अहमदपुर कटिया में देखने को मिला । जहां गांव में एक चक रोड पर मनरेगा के तहत चालीस मजदूरों द्वारा मिट्टी का का कार्य करवाया जाना दिखा कर भ्रष्टाचार को बढावा मिलता देखा जा रहा था । अचानक हमारे प्रतिनिधि जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मौजूद लोगो से कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी की , जिस पर उन्हें बताया गया कि चक रोड़ पर मिट्टी का कार्य आज से ही आरंभ कराया गया है । इस कार्य को पूर्ण करने के लिए मनरेगा के तहत 40 मजदूरों को लगाया गया है । लेकिन मौके पर सिर्फ दो मजदूर ही कार्य करते हुए पाए गए । यह भी बताया गया चक रोड जिस पर कुछ दिनों तक काम होना था । लेकिन पहले दिन सिर्फ 10 मी ० के दायरे में ही कार्य हुआ । 40 मजदूर और 10 मी ० तक मिट्टी का का कार्य होना भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना ही कहा जा सकता है । इस संबंध में जब प्रतिनिधि द्वारा ग्राम प्रधान सियाराम से जानकारी की गई । तो उन्होंने भी बताया गांव में मनरेगा के तहत चक रोड पर मिट्टी का कार्य जारी है । जिसमें चालीस मजदूरों को लगाया गया । जबकि मौके पर सिर्फ दो मजदूर कार्य करते पाए गए जो घोटाले का संकेत दे रहा था । जिस कार्य के लिए चालीस मजदूरों को लगाया गया हो , उस कार्य में मौके पर सिर्फ दो मजदूरों को ही देखा गया । 10 मीटर मिट्टी का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया था । जो भ्रष्टाचार का परिचायक था । इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी शमशाबाद समीम असरफ से फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई । लेकिन संपर्क नहीं हो सका । इससे पूर्व ए पी ओ से भी संपर्क करने की कोशिश की गई मगर बात नहीं हो सकी ।

इनसैट : – ॥ भ्रष्टाचार की दूसरी वानगी ॥
विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम गदनपुर में देखने को मिली बताया गया है यहां दनियापुर से गदनपुर डामर रोड तक चक रोड़ जिसकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर होगी ।यहां एक ठेकेदार के माध्यम से मिट्टी का कार्य करवाया जा रहा है । 28 सितंबर को जहां एक ओर कागजों में 160 मजदूरों की संख्या दर्शाई गई । बही दूसरी ओर मौके पर सिर्फ तेरह मजदूर मौजूद थे। जबकि शनिवार को कोई भी मजदूर कार्य पर नहीं था । बताते हैं ठेकेदार द्वारा कार्य होना दर्शाए जाने के लिए ट्रैक्टर द्वारा हैरो चलवा कर चक रोड़ जुतबा दिया गया । ग्राम प्रधान लल्लू सिंह से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि चक रोड़ पर मिट्टी डलवाए जाने का काम किसके द्वारा करवाया जा रहा है , उन्हें जानकारी नहीं है । ग्रामीणों का कहना है कि उच्च स्तरीय जांच करा कर भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर ,विकास के लिए आए धन का सही उपयोग किया जाना जरूरी है ।ऐसी स्थिति रहेगी तो विकास के नाम पर केवल घोटाले ही किए जाते रहेंगे l

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes