Shamshabad news -धरती का श्रृंगार उजाडने वाले माफियों पर बन विभाग तथा पुलिस भी बनी हुई है मेहरवान
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद वन विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के चलते शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद हैं । हरे भरे वृक्षो को कटवाकर ट्रैक्टर के द्वारा लगाया जा रहा ठिकाने, अधिकारी खबर के बाबजूद भी बेखबर बने रहने के आदी बन चुके हैं I । क्योंकि शमशाबाद क्षेत्र में एक लंबे समय से लकड़ी माफियाओ द्वारा रात्रि तथा दिन के उजाले में हरे भरे वृक्षों को काटकर धरती के श्रृंगार को उजाड़ा जा रहा है। हकीकत को देखा जाए तो प्रकृति ने जीवन के लिए धरती मां को हरियाली प्रदान की , जिसे धरा का श्रृंगार भी कहा जाता है। इसी हरियाली की बदौलत आम जनमानस आसमान के नीचे चैन की सांस ले रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद है। रात्रि की कौन कहे दिन के उजाले में हरे भरे वृक्षों को उजाड़ कर धरती मैया की हरियाली उजाड़ रहे हैं । वहीं प्राकृतिक पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लकड़ी के अवैध कारोबार में लकड़ी माफिया जहा हजारों लाखों की कमाई कर रहे हैं। इसका उदाहरण भी देखा गया शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा से उत्तर की ओर जाने वाले चक रोड़ पर , यहां एक देव स्थल के निकट खड़ा हरा जामुन का पेड़ जिसे आधा लकड़ी माफियाओ द्वारा काट दिया गया ‘ I शेष खड़ा पेड़ जो आने जाने वाले लोगो के ऊपर मौत बनकर मडरा रहा है। सूत्रों की माने तो लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया क्षेत्र में जंगल के जंगल उजाड़ रहे हैं । लकड़ी माफियो के इस कृत्य से बन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए सरकार समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर बड़ी तादाद में वृक्षों को लगवाने का कार्य कर रही है। अफसोस सरकार धरती की हरियाली को बरकरार रखने के लिए हजारों लाखों वृक्षों को लगवा रही है, मगर लकड़ी माफिया पुलिस तथा बन विभाग की आंखों में धूल झोंक धरती की हरियाली को उजाड़ रहे है। लोगों का कहना है अगर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाला समय और भी खतरनाक होगा। बताया गया है शमशाबाद क्षेत्र के कई स्थानों पर लकड़ी माफियाओ द्वारा हरे भरे वृक्षों को कटवाए जाने का कार्य चोरी छिपे किया जा रहा है । माफियाओं द्वारा हरे भरे वृक्षो के कटान को लेकर लोगो का कहना था भविष्य में इसका परिणाम कितना घातक होगा । शायद अनुमान लगाना मुश्किल होगा। वृक्ष लगाने की बजाय लगातार काटना अथवा कटवाना आपराधिक कृत्य है । क्योंकि जिन वृक्षो ने सर्दी गर्मी वर्षा धूप सहकर शीतल छांव प्रदान की वह सब हरे भरे वृक्षों की देन है । अफसोस समय-समय पर फल देने वाले वृक्षों पर ही आरे चलवाए जा रहे जो एक चिंता का विषय है I लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया जो दिन रात हरे भरे वृक्षों को कटवाकर धरती की हरियाली उजाड़ रहे , के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। जिससे आम जनमानस के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb