Kampil news –बाजार से वापस लौट रहा किसान बाढ़ के पानी में डूबा, गोताखोरों द्वारा खोज जारी, मौत

Picsart 23 08 21 06 02 29 906

Kampil news–कायमगंज / फर्रूखाबाद
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव कैरई का निवासी एक किसान बाजार से अपने घर वापस आते समय बाढ़ के पानी में डूब गया। सूचना पर खोजबीन में लगाए गए गोताखोर।
शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव कैरई निवासी 25 वर्षीय जगतार सिंह सरदार अपने साथी के साथ बाजार से घरेलू सामान खरीदने आये थे। सामान खरीदने के दौरान शाम हो गई। परिजनों के मुताबिक बाजार में रहने वाले उसके परिचितों ने कहा आज यही रूक जाए। शाम हो गई लेकिन वह गांव के चल दिए। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन की। जब परिजनों ने जगतार के साथ गए, साथी से जानकारी की तो उसने बताया उसका कैरई के पास टपुआ में पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में बह गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। हल्का इचार्ज मोहम्मद सरताज ने बताया कि ग्रामीण को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। वही तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।

इनसेट:-
वही इसी क्षेत्र के एक और किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई दुखद मौत
कंपिल/ फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर के मजरा बिहारीपुर निवासी चालीस वर्षीय अमरपाल यादव अपने साथी महेन्द्र सिंह फौजी, सुग्रीव सिंह लोधी, अंकित सिंह के साथ रविवार सुबह गौशाला के पास खड़ी मक्के की फसल देखने गए थे। गांव से थोड़ा निकलते ही गंगा सोता में पानी अधिक होने की बजह से चारो डूबने लगे। सभी ने मदद की पुकार की, तो आसपास के ग्रामीण दौड़े। वही परिजनों को सूचना दी गयी। सभी मौके पर पहुंचे। जहां महेन्द्र, सुग्रीव, व अंकित को बचा लिया गया । जबकि अमरपाल गहरे पानी में डूब गए। उनकी काफी खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया अमरपाल सिंह 6 भाई बहनों में चौथे नंबर के थे। उसकी पत्नी विनीता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। मृतक के 6 साल की पुत्री दीक्षा है।इधर गांव
सिनौली, अहमदगंज, पहाड़ी ,बूढ़ी गंगा पुलिया पर चल रहा बाढ़ का पानी जिससे क्षेत्र के निवासियों के सामने भीषण समस्याएं पैदा होती जा रही हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS किसान की गृहस्थी खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

KAIMGANJ NEWS -गांव जिजपुरा में देर रात हुआ हादसा, सो रहा था परिवार, ग्रामीणों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहीं दिखी बैलगाड़ी, टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS -सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर होने के बाद परिजन घर ले गए थे,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीड़ में गुम हुई तीन साल की मासूम को दो घंटे में ढूंढा

KAIMGANJ NEWS -सीएससी से लापता हुई थी बच्ची, कस्बा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ का गूंजा नारा शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हमारी संस्कृति हमारी पहचान अभियान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बर्थ दे पार्टी में शामिल होने आ रहे सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

KAIMGANJ NEWS -अचरा रोड पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों मृतक जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरखेड़ा पीएचसी बदहाल: सिर्फ रविवार को ही जागता है स्वास्थ्य विभाग, बाकी दिन ताले और तन्हाई

KAIMGANJ NEWS -बरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर रो रहे ग्रामीण, फार्मासिस्ट के भरोसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में हाईवोल्टेज ड्रामा: आढ़ती ने घेरा चावल लदा ट्रक, पुलिस ने किया सीज

KAIMGANJ NEWS -पुलिस जांच में पकड़े गए ट्रक पर 5.12 लाख का ई-चालान भी बकाया,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बाइक सवार चाचा भतीजे को रोडवेज बस ने कुचला , चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,

KAIMGANJ NEWS -पितौरा बेरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी जोरदार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes