Shamshabad news – एसडीएम को बाढ़ की जद में आने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का डीएम ने दिया निर्देश
शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2023 गंगा नदी में बाढ़ जैसे हालात, जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी। सुरक्षा को लेकर उप जिलाधिकारी कायमगंज को दिए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कटान की जद में आने वाले ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। जिससे अनहोनी घटनाओ को टाला जा सके। गंगा नदी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। नरौरा बांध से काफी मात्रा में अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद अब गंगा नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां बाढ़ का पानी आसपास के क्षेत्रों में बहने लगा है। बताया गया है पड़ोसी गांव समैचीपुर चितार, जहां लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते कटान जारी है । बिगड़ते हालातों ने यहां निवास करने वाले ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बताते हैं कि कटान लगातार होता जा रहा है। जिसकी जद में कई ग्रामीणों के मकान आते जा रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने उप जिलाधिकारी कायमगंज के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद उप जिलाधिकारी कायमगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि लगातार कटान की जद में आने वाले ग्रामीणों के मकानों को तत्काल खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।उन्होंने यह भी कहा भविष्य के संभावित खतरे को देखते हुए कानूनगो लेखपाल ब अन्य कर्मचारियों को परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने के लिए आदेश जारी कर स्थित को संभालने के लिए कहा गया है। मालूम रहे ढाई घाट शमसाबाद की गंगा नदी जहा हर साल बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को इस विभीषिका के कारण काफी परेशानी तथाआर्थिक नुकशान होता है।क्योंकि गंगा नदी की बाढ़ की जद में लगभग आधा दर्जन गांव जो हर साल बाढ़ की त्रासदी से घिर जाते हैं। चारों तरफ पानी ही पानी होता है। ग्रामीणों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ता है।कई लोगों के मकान भी बाढ़ की चपेट में आने से ढह हो जाते हैं।मजबूरन उन्हें सुरक्षित स्थानों की शरण लेनी पड़ती है। भविष्य के संभावित खतरों को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को कटान की जद में आने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये जाने के आदेश दिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिजबान ने बताया गंगा नदी में पानी छोड़ा गया था। जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे खतरों को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से एहतियात बरतने के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल आवश्यक सहायता के लिए प्रशासन को दें।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरखेड़ा पीएचसी बदहाल: सिर्फ रविवार को ही जागता है स्वास्थ्य विभाग, बाकी दिन ताले और तन्हाई
KAIMGANJ NEWS -बरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर रो रहे ग्रामीण, फार्मासिस्ट के भरोसे[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में हाईवोल्टेज ड्रामा: आढ़ती ने घेरा चावल लदा ट्रक, पुलिस ने किया सीज
KAIMGANJ NEWS -पुलिस जांच में पकड़े गए ट्रक पर 5.12 लाख का ई-चालान भी बकाया,[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बाइक सवार चाचा भतीजे को रोडवेज बस ने कुचला , चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,
KAIMGANJ NEWS -पितौरा बेरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी जोरदार[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधार कार्ड के साथ जन्म तिथि से संबंधित वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से लें
KAIMGANJ NEWS-एसडीएम ने बूथों पर परखा काम, नए वोटर बनाने पर जोर, बीएलओ ने आलेख्य[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मॉडलिंग की दुनिया में अताईपुर के लाल का जलवा, नेशनल टीवी शो के बने फाइनलिस्ट
KAIMGANJ NEWS -कायमगंज स्टेशन पर स्वागत में उमड़ा हुजूम, वेब सीरीज में काम करने का[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पशु चोरों का धावा, एक लाख कीमत की भैंस चोरी शिकायत पुलिस से
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। क्षेत्र के लुधइया गांव में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू की फसल पर डाली जहरीली दवा, किसान बर्बाद
KAIMGANJ NEWS -तहसील के दूंदी नगला गांव का है मामला, लाखों का नुकसान, पीड़ितों ने[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गर्भवती महिला को पीटा, गर्भस्थ शिशु को भी खतरा
KAIMGANJ NEWS – हमलावरों ने पहले पति को गांव की पुलिया पर पीटा था, फिर[...]
Jan