Shamshabad news–शुकरुल्लाहपुर ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी से आवागमन प्रभावित होने के कारण आम यात्रियों पर पड़ रहा अतिरिक्त भाडे का बोझ

Picsart 23 08 08 21 56 33 677

Shamshabad news- निगम से ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो ओवरब्रिज से भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू कराएं

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 8 अगस्त 2023 कायमगंज -फर्रुखाबाद हाइबे पर ग्राम शुकरुल्लाहपुर जहां से गुजरी रेलवे लाइन के ऊपर सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कर कराया जा रहा है। लोगो का कहना है, इस ओवर ब्रिज का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। 01 वर्ष अतिरिक्त गुजरने के बावजूद भी कहीं ना कहीं कुछ निर्माण बाकी है। जिसके चलते बड़े वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। बड़े वाहनों को फर्रुखाबाद से हथियापुर के रास्ते नवाबगंज मंझना तथा हजियापुर से गुजरना पड़ रहा है।
मालूम रहे कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम शुकरुल्हापुर क्रॉसिंग, जहां आवागमन के दौरान अक्सर जाम लगता था। क्योंकि जब-जब ट्रेनों का आवागमन होता था , तो पहले आवागमन रोक दिया जाता था, परिणाम रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती थी। कभी-कभी दुर्घटनाएं भी हो जाती थी। आवागमन के दौरान अनियंत्रित वाहन भी बेरियर से टकरा जाते थे। जिससे रेलवे का नुकसान होता था । जाम भी लग जाता था। जाम तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार से सुगम आवागमन हेतु ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की गई थी। जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से उक्त मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य करा दिया गया । लेकिन अफसोस है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से नहीं हो पाया । 1 वर्ष अतिरिक्त गुजरने के करीब है। तब कहीं निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचा। जानकार लोगों का कहना है अगर सेतु निगम के साथ-साथ रेलवे विभाग की निर्माण गति यूं ही रही तो बो दिन दूर नहीं जब ओवर ब्रिज से छोटे बड़े बाहन दौड़ते नजर आएंगे। उधर निगम के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार की माने तो ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के करीब है ,हो सकता है ,अगले महीने बड़े वाहनों का भी संचालन आरंभ हो जाए। मालूम रहे जबसे शुकरूल्हापुर में ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर आवागमन बंद किया गया था। जो आज भी बंद ही है। छोटे बड़े वाहनों को 10 किलोमीटर के फेर से आवागमन करना पड़ रहा है । जिसका भार आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। मगर अब लोगों को उम्मीद है, जल्द ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आबागमन भी शुरू हो जाएगा । अब तक कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर दौड़ने वाले टेंपो टैक्सी जो यात्रा के नाम पर कायमगंज से फर्रुखाबाद तक का प्रति यात्री ₹70 की वसूल कर रहे है। लोगों का यह भी कहना है, उक्त मार्ग पर दौड़ने वाले टेंपो चालक फुटकर किराए के नाम पर आम यात्रियों का कचूमर निकाल रहे हैं । क्योंकि जो लोग ₹40 में फर्रुखाबाद से फैजबाग आ जाते हैं। उन्हीं लोगों को फुटकर यात्रा के तहत दुगना किराया खर्च पड़ रहा है। टैक्सी संचालकों की मानें ₹20 कायमगंज से फैजबाग , ₹10 हजियापुर , ₹10 मंझना, ₹20 नवाबगंज है। जबकि नवाबगंज से₹40 प्रति यात्री की वसूली जारी है। लोगों का कहना है, ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब हाईवे से गाड़ियां दौड़ेगी तो किराया भी कम होगा। समय की भी बचत हो होगी, साथ ही जाम के झाम से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगो के जिला प्रशासन से शुरुल्लाहापुर ओबर ब्रिज से जल्द आवागमन आरंभ कराए जाने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes