सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में नियत सेवा दिवस का आयोजन, टीम ने लोगों को किया जागरूक

Picsart 22 06 30 09 43 35 697

शमसाबाद फर्रुखाबाद 29 जून 2022 जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में नियत सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एटा जनपद से आई महिला चिकित्सक सर्जन डाक्टर आशा अरोरा की टीम के सहयोग से 15 महिलाओ को नसबंदी सेबाये प्रदान की । जानकारी के अनुसार देश प्रदेश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या को लेकर सरकार चिंतित है । भविष्य में यही जनसंख्या वृद्धि विस्फोट का कारण बने इससे पहले सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से महिला चिकित्सक द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के फायदे बताकर कृत्रिम साधनों का उपयोग तथा नसबंदी की सेवाएं के संबंध में अबश्यक सहयोग दिया जा रहा है। जिम्मेदार पुरुष तथा महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ उठा कर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जन संख्या नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश दिया जा सकता है । सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में नियत सेवा दिवस जिसके तहत महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में बिस्तार से जानकारी देकर नसबंदी के बीच संबंध में जानकारी दी जा रही है । बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद जहां नियति सेवा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एटा जनपद से महिला चिकित्सक सर्जन डॉक्टर आशा अरोड़ा एवं उनकी टीम द्वारा नसबंदी की सेवाएं प्रदान की गई ।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धन सिंह ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों तथा महिला स्वास्थ्य कर्मियों को छोटा परिवार सुखी परिवार का महत्व समझाते हुए कहा आज के दौर में जितना सीमित परिबार होगा उतना ही सुख मय परिवार होगा। उन्होंने छोटा परिवार सुखी परिवार को एक संदेश के माध्यम से परिबार को सीमित बनाने के लिये नसबंदी की सेवाओं में योगदान देने की बात कही । कार्यक्रम में मौजूद महिला चिकित्सक डॉ सुनीता दिवाकर ने भी आशाओं को ज्यादा से ज्यादा सीमित परिवार तथा नसबंदी के लाभ बताएं । उन्होंने सीमित परिवार तथा नसबंदी के फायदे बताते हुए कहां कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराया जाए। जिससे लाभार्थी इसका लाभ उठा सके इस मौके पर रिजवान अली बीएफ बीएफ और बीपीएम आशुतोष नो ,सी,पी,एम, साधना नर्स मेंटर अनीता ए एन एम सोनाली स्टॉप नर्स आशा सरन पूजा एलटी लोकेंद्र कुमार गौरब मिश्रा राजन राव एलटी देबेश कुमार एल ए के अलाबा समस्त स्टाप मैजुद रहा । बही कार्यक्रम में जनपद एटा से आई कांट टीम महिला चिकित्सक सर्जन आशा अरोड़ा काउंसलर मनीषा स्टाफ नर्स नीरज भावना प्रोग्राम एक्स ई क्यूट मोहम्मद जीशान अंसारी ऑफिस असिस्टेंट दीपक कुमार एंबुलेंस पायलट देवेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में आयोजित नियत सेवा दिवस कार्यक्रम में सरहनीय योगदान रहा।

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes