कायमगंज /फर्रुखाबाद 18 जुलाई 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव रसीदपुर निवासी ब्रह्मानंद शाक्य का 22 वर्षीय बेटा रवि उर्फ दीपू अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए दिल्ली आदि बाहरी जगह जाकर मेहनत मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार रवि अभी चार-पांच दिन पहले ही गांव आया था। बीती शाम वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। किंतु सवेरे घरवालों को सूचना मिली की उसका शव जनपद कासगंज, कोतवाली पटियाली की पुलिस चौकी दरियावगंज क्षेत्र में स्टेशन के पास स्थिति बाग में पड़ा है। बताया जा रहा है कि वहां पड़ी हुई लाश किसी ने देखी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को उसके गांव रसीदपुर भिजवाई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घबराए परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शब की पहचान मृतक रवि शाक्य के रूप में की । इसके बाद वहीं की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कासगंज जनपद मुख्यालय भिजवा दिया। अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सका कि आखिर रवि वहां कैसे पहुंचा, क्योंकि वह तो बस द्वारा अलीगंज होता हुआ बाया एटा से दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला था। अनुमान लगाया जा रहा है की या तो किसी ने फोन करके उसे दरियावगंज बुलाया होगा या फिर रास्ते में ही उसके साथ दिल्ली जाने की कहकर उसके साथ चला होगा और किसी बहाने से दरियावगंज ले जाकर युवक की हत्या कर दी होगी। हत्या कैसे हुई, उसका क्या कारण रहा। यह सब तो निष्पक्ष एवं गहन विवेचना के बाद ही ज्ञात हो सकेगा।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb