Shamshabad news- भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ ही किया प्रसाद वितरण
शमशाबाद /फर्रुखाबाद 7 अगस्त 2023
इस बार सावन के महीने का पांचवा सोमवार, जिसे भगवान भोले के भक्तों ने हर्षोल्लास के वातावरण में एक पर्व की भांति मनाया । पांचबे सोमवार को लेकर कांवड़ यात्रा निकालने वाले भक्तों गणों ने गंगाजल भर भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा अर्चना की तथा जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण व ग्रहण किया एवं सुख समृद्धि की कामना की। कहावत है हर मौसम में सावन का महीना खास होता है। इस महीने हर किसी को भगवान भोलेनाथ के रंगों में रंगा हुआ देखा जा सकता है। भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा निकाल भगवान भोलेनाथ के दरबार में जलाभिषेक जारी है। सबसे बड़ी बात यह है सावन के पांचवे सोमवार को देखते हुए रविवार की पूर्व संध्या पर कांवरियों को बम- बम भोले के जयकारे लगाते हुए ढाई घाट शमशाबाद जाते हुए देखा गया। देर शाम गंगा जल से जलाभिषेक करते हुए देखा गया । बताते हैं कि राजा खोर की नगरी शमशाबाद जहां स्थित चौमुखी महादेव मंदिर जो एक ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर में शमशाबाद शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी सैकड़ों हजारों की संख्या में भक्तगण आते हैं। कुछ लोग कावंड यात्रा कर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। सावन माह के पांचबे सोमवार को नगर की सड़कों गलियों तथा मुहल्लो में उल्लास का माहौल देखा गया। व्यापारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान सजाए गए थे । बड़ी संख्या में भक्तों को खरीदारी करते हुए देखा जा रहा था। कोई पूजा प्रसाद का सामान खरीद रहा था तो कोई पूजा का थाल सजाए भगवान भोलेनाथ के दरबार की ओर जा रहा था। नगर में स्थिति चौमुखी महादेव मंदिर के अलावा गुमटी महादेव मंदिर भी अपना विशेष स्थान रखता है। यहां हजारों की संख्या में भक्त गण भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। पूजा प्रसाद पाकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। सावन माह के पांचवे सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों को पूजा अर्चना करते हुए देखा गया।स्वामी सर्वानंद मंदिर यहां भी बड़ी संख्या में महिलाओ पुरुषो तथा बच्चों को पूजा अर्चना करते हुए देखा गया । सावन माह के पांचवे सोमबार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान भोलेनाथ के दरबार सजे हुए देखे गए। यहां मंदिर संरक्षक की मौजूदगी में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा ।कोई भांग कोई धतूरा कोई बेल पत्री कोई बेर प्रसाद के रूप में अर्पित कर रहा था । कुछ लोगों को गांजा भांग भी ले जाते हुए देखा गया। भगवान भोलेनाथ के भक्तों का कहना था कि भांग धतूरा तथा गांजा भगवान भोलेनाथ की प्रिय बस्तूए है। कायमगंज- फर्रुखाबाद के मध्य ग्राम शुकरुहल्लापुर का सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर जहां बड़े पैमाने पर भक्तों को पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हुए देखा गया। हजियापुर स्थित माता रानी के दरबार में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक करते हुए देखा गया। ब्रह्मदेव मंदिर मुरहठी के अलावा ललिता देवी मंदिर फैजबाग में भी बम बम भोले के जयकारों के बीच भक्तगणों को पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए देखा गया । भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का कहना था। अद्भुत सावन का महीना जिसका पांचवा सोमबार है। इस बार सावन के महीने में आठ सोमबार हैं। क्योंकि इस साल ज्योतिष गणना के अनुसार दो सावन के महीने पड रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb