ब्यूरो रिपोर्ट
फर्रुखाबाद- 6 जून 2022
कूटरचित अभिलेख तैयार कर फर्जी ढंग से जमीन का बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए । भारतीय जनता पार्टी के आरक्षित विधानसभा क्षेत्र 192 कायमगंज से विधायक रहे पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक एवं उनके परिवारीजनों सहित10 लोगों पर अदालत में परिवाद दायर कराया गया है। जिसमें उनके पुत्र तथा पुत्र वधू का नाम भी सम्मिलित है।
जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी राजाराम ने कायमगंज के गांव बरझाला के मूल निवासी भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, इनके पुत्र अर्जुन, पुत्रवधू सावित्री देवी, पूर्व विधायक के सरकारी अंगरक्षक तथा छ:अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।
दायर याचिका में आरोप है कि भाजपा के पूर्व विधायक, तथा उनके पुत्र व पुत्रबधू ने उसकी भूमि के फर्जी ढंग से कूट रचित अभिलेख तैयार करवाकर 10 जनवरी 2020 को बैनामा पुत्रवधू सावित्रीदेवी के नाम करवा लिया। राजाराम का कहना है कि जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन उसकी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न हीं पूर्व विधायक के विरुद्ध प्रशासन ने कार्यवाही की,। परिवाद दायर कर्ता का आरोप है की कार्यवाही ना होने का लाभ उठाते हुए, पूर्व विधायक, उनके पुत्र व पुत्रबधू ने अन्य आरोपियों के सहयोग से फर्जी ढंग से बैनामा कराई जमीन पर निर्माण भी करा लिया है। परिवाद दर्ज कराने वाले ने पूर्व भाजपा विधायक पर भू -माफिया होने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से गुहार लगाई। याचिका पर अधिवक्ता का तर्क सुनने के उपरांत सीजेएम कोर्ट में आरोपियों के विरुद्ध परिवाद दायर कर लिया गया ।
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb