बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े, चार का शांति भंग में चालान

Picsart 22 02 26 17 57 32 537

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2022
दो अलग-अलग परिवारों में बंटवारे को लेकर मारपीट की नौबत आ गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बहवलपुर -मिस्तनी निवासी सगे भाई अकलेश तथा संतकुमार में घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति चल रही थी । बताया गया कि संतकुमार से अकलेश की पत्नी का विवाद होने लगा । गुस्साई महिला ने अपने पति के भाई की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। थाने लाने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों का धारा 151 के अंतर्गत चालान कर दिया गया। उधर कुछ इसी तरह के विवाद के चलते इसी थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी सगे भाई मनमोहन तथा कल्लू दारू के नशे में एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए आपस में ही भिड़ गए। इन दोनों का भी पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका व्यक्त करते हुए चालान कर दिया। चालान कार्यवाही के बाद चारों लोगों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल कायमगंज लाया गया । परीक्षण के उपरांत उन्हें अदालत पेश होने के लिए भेज दिया गया।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes