चारित्रिक संदेश बना मौत का कारण , पति पत्नी दोनों फांसी के फंदे पर झूले

1645796732391

– मृतकों के परिवार में मचा कोहराम गांव में शोक की लहर

फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2022
जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत बसे गांव अमैयापुर निवासी 30 वर्षीय अमन पुत्र अशोक कुमार अपनी 25 वर्षीय पत्नी कालिंद्री के साथ हरियाणा प्रांत के शहर पानीपत में रहकर प्लंबर का काम करता था। बताते हैं कि यही काम उसके परिवार की आमदनी का जरिया था। जिससे वह जीविका चलाता था ।अभी इसी माह की 20 तारीख को वे दोनों विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के समय अपना वोट डालने गांव अमैयापुर आए थे। मतदान करने के बाद अगले ही दिन 21 फरवरी को पानीपत लौट गए। दंपत्ति के संतान के रूप में एक पुत्री अंशिका ढाई साल की है। घटना के संबंध में अमन की ससुराल गांव डबरी थाना राजेपुर निवासी उसकी सास नन्ही देवी ने बताया कि जब यह लोग पानीपत पहुंच गए । इसके बाद उसकी बेटी कालिंद्री का फोन उसके पास आया था । फोन पर कालिंदी ने बताया की अमन का प्रेम संबंध वही किसी अन्य से चल रहा है। इतनी बात हो पाई थी ,कि तब तक फोन कट गया ,आगे बात नहीं हो पाई। इसी संदेश के आधार पर शायद दोनों में विवाद की स्थिति बन गई। और उन्होंने मौत का रास्ता चुन लिया । उसने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा सूचना दी गई की अमन और कालिंदी दोनों के शव पंखे से लटके हुए मिले हैं । घटना के संबंध में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं सुनी जा रही हैं । कुछ लोग कह रहे थे कि एक दूसरे पर शक होने की वजह से परिवार में कलह के कारण अमन ने पहले कालिंदी को फांसी पर लटका दिया । और उसके बाद खुद फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है । मां भाई सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस दुखद घटना के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। आज शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया ।हंसता खेलता परिवार ऐसे उजड़ जाएगा । यह सोचा भी न था। लेकिन आपसी विश्वास की कमी के कारण यह हादसा हो गया। गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes