shamshabad news –बदहाल गौशालाओं में बेहाल गौ वंश

Picsart 24 03 05 06 22 18 001

Shamshabad news –शमशाबाद / फर्रुखाबाद ।

लापरवाही के चलते जहां गौशालाएं बदहाल वहीं – गौ पालकों की बेवफाई से बेहाल हो रहा गौवंश। खगऊ गौशाला का हाल हुआ बेहाल ‘ जिंदगी और मौत से संघर्ष करते बेजुबानों पर भारी पड़ रहे हैं जंगली जानवर और कुत्ते ।
कहने के लिए गाय हमारी माता है – लेकिन कहीं ना कहीं इस शब्द में भी आम आदमी का अपना स्वार्थ छुपा है ॥ “यही कारण है जिस गऊ माता तथा उसके बच्चों से पारिवारिक संबंध बनाकर निजी कार्य में उपयोग करते और जब दुर्बला हो आती तो यही पशु गौवंश हमारे दुश्मन बन जाते । देर सवेरे मौका पाकर घर से बेघर कर देते है । पेट की खातिर विचरण करने वाले आवारा गोवंश कहीं न कहीं किसानों के लिए ही मुसीबत का कारण बन गए हैं । गोवंश संरक्षण के लिए सरकार ने जगह-जगह गौशलाओ का निर्माण कराया वहीं ग्राम प्रधानों को सुरक्षा का जमा भी सौंपा । खिलाने की भी व्यवस्थाएं की हजारों लाखों का बजट भी प्रशासन को उपलब्ध कराया । गौबंश सुरक्षा का जिम्मा गौपालको को सौंपा । किन्तु कहीं ना कहीं स्वार्थ बस हर कोई मुंह मोड़ रहा है । पेट की खातिर जिंदगी और मौत से संघर्ष करने वाले गौबंशो का गौशालाओ में हाल-बेहाल देखा गया । बिकास खंड शमसाबाद क्षेत्र की खगऊ गौशाला जहां अब्यबस्थाओं का आलम है । तमाम गौ वंश भटकते तो कुछ को जिंदगी मौत से संघर्ष करते हुए देखा गया । एक गोवंश जो मिट्टी के अंदर दबा हुआ संभवत: उसकी मौत हो गई होगी। जिसे शिकारी जानवर अपना शिकार बना रहे थे । कुत्ते इस गौशाला में एक गोवंश की मौत हो गई । शव गड्ढे में दबाया गया । लेकिन आधा अधूरा मिट्टी में , जिसे पशु पक्षी नोच कर खाते हुए देखे गए । लोगों का कहना है इससे तो अच्छा गौ वंश उसी हाल में थे। जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदारियो से बच रहे – वही गोपालको की अनदेखी भी गौबंशो की बदहाली का कारण बनी हुई है । परिणाम भूख प्यास से तड़पते गोवंश जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे हैं । गौबंशों पर खूंखार कुत्ते तथा पक्षी हावी हो रहे जो कहीं ना कहीं दर्दनाक हालातो में बेजुबानों को अपना शिकार बना रहे हैं । जो गौ संरक्षण के नाम पर काले धब्बे की तरह चिंता का विषय बना हुआ है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes