Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद जम्मू कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सेना द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान कर्नल मेजर तथा डीएसपी सहित चार जवानों की शहादत को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट के नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए भारत सरकार से हिसाब किताब चुकता करने की मांग की। जिलाध्यक्ष के अनुसार जब तक हिसाब किताब चुकता नहीं होगा । तब तक जवानों की शहादत का बदला पूरा नहीं होगा । जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र जहा तीन दिन पूर्व सेना द्वारा आतंकवादीयो के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में आतंकवादियों द्वारा हमला कर मेजर आशीष धौनक कर्नल मनजीत सिंह तथा उजैर अहमद बान सहित चार जवानो को मौत के घाट उतार दिया । इस घटना के बाद आम जनमानस में आतंकवादियों के प्रति काफी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है । यहां तक की लोग भारत सरकार से पाकिस्तान से हिसाब किताब चुकता करने की बात कह रहे हैं । लोगों का कहना है अब कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए । जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए । खून का बदला खून होना चाहिए ।
शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में जिला महासचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान गंगा रोड शमसाबाद में आवश्यक बैठक हुई । बैठक में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दुखी परिवार के धैर्य धारण हेतु कामनाएं की गई । बैठक में जिला अध्यक्ष राम बहादुर राजपूत ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए और कब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे । क्या पाकिस्तान से हिसाब-किताब चुकता करने का अभी समय नहीं आया।
13 सितंबर को भारतीय सेना के चार जवान जिसमे मेजरआशीष धौनक कर्नल मनप्रीत सिंह और उजैर अहमद बान सहित चार जवान शहीद हो गए थे । आतंकवादियों ने जंगलों में सर्च अभियान के दौरान जबानो पर हमला किया था । जिसमें चार जवान गंभीर हो गए थे । जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान नेताओं ने शहीद जवानों की शहादत को सलाम किया । जिला महासचिव संजय गंगवार ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा अब समय सोचने का नहीं बल्कि आतंकवाद से दो-दो हाथ करने की जरूरत है । सरकार जब तक आतंकवाद के खिलाफ ठोस निर्णय नहीं लेती तब तक जम्बू कश्मीर में आतंकबाद यूं ही फलता फूलता रहेगा । सरकार में नेताओ का कहना था जम्मू कश्मीर के हालात अच्छे हैं । आतंकवाद मुक्त है । अमन चैन बरकार है । लेकिन आतंकवादी घटनाएं हमारे जनप्रतिनिधियों के कथन को झूठा साबित कर रही हैं । किसान नेता डॉक्टर कैलाश चंद्र यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा अब पाकिस्तान से वार्ता नहीं बल्कि दो-दो हाथ करने की जरूरत है । पाकिस्तान को ऐसी सजा दी जाए जिससे आतंकवादी सौ बार सोचने पर बिबस हो जाएं ।
इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक गुटके जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत जिला महासचिव संजय गंगवार सलमान अहमद गंगा चरण राजपूत रोशन लाल रामबरन यादव नन्हेंलाल जगदीश चंद्र बृजेश राजपूत डॉक्टर कैलाश चंद यादव वीरेंद्र राठौर रामनिवास पलिया तथा सर्वेश यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb