भाजयुमो पदाधिकारियों ने नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा ,पुलिस तमाशबीन बनी रही

Picsart 22 03 21 17 07 47 987

फर्रुखाबाद 21 मार्च 2022
विधान परिषद सदस्य पद के नामांकन का आज आखरी दिन था ।आज ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के भी नामांकन होने थे। शायद इसीलिए अन्य दिनों की अपेक्षा आज बड़ी संख्या में पुलिस के जवान यहां तैनात किए गए थे। भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी तथा नेता पहुंच चुके थे। अपना नामांकन दाखिल करने के लिए उसी समय सपा प्रत्याशी मोहम्मदाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष हरीश कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ, पूर्व व्लाक प्रमुख कन्नौज नबाब सिंह, सुबोध यादव,विधायक बिधूना रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव, डॉ० जितेन्द्र यादव, विवेक यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव, सर्वेश अम्बेडकर भी पंहुचे| सपा प्रत्याशी हरीश यादव को एनआईसी गेट के सामने पुलिस नें रोंक लिया| पुलिस बातचीत कर रही थी । तभी भाजयुमों मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, नगर मंत्री अंकित तिवारी आदि दर्जनों की संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी वहां आ धमके। इन सभी ने सत्ता की हनक दिखाते हुए सपा प्रत्याशी को पुलिस के सामने ही पकड़ लिया और जमकर पीटने लगे| वह जब बचकर कलेक्ट्रेट की ओर भागे तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट के सामने फिर एक बार पकड़ लिया और सपा प्रत्याशी हरीश यादव की फिर एक बार जमकर पिटाई कर दी| उनके कपड़े फट गये जूते और चश्मा भी भीड़ में वहीं कहीं पर गिर गया| इस तरह खुली अराजकता के साथ होती मारपीट को सुरक्षा के नाम पर मुस्तैद पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही| जब भाजयुमो बालों ने अपनी पूरी हनक दिखा दी । उसके बाद में पुलिस ने सपा प्रत्याशी को बचाकर कलेक्ट्रेट गेट के भीतर किया| इतना सब कुछ हो जाने के बाद सूचना मिलने पर वहां पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, सुबोध यादव आदि ने सपा प्रत्याशी का नामाकंन दाखिल करवाया|
इसी बीच पार्टी प्रत्याशी का नामांकन कराने फर्रुखाबाद आई सपा की बिधूना विधायक रेखा वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी| अराजकता का खुला खेल करने वाले भाजयुमो नेताओं से सीओ सिटी की नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी के साथ हुए अभद्र व्यवहार की सूचना पर शांति व्यवस्था की स्थित देखने सीओ सिटी प्रदीप सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी ने भाजयुमो नेताओं से हुजूम बनाकर खड़े होने से मना करते हुए। वहां से हटने के लिए कहा था। लेकिन सत्ताधारी दल के लोगों पर उनकी इस बात का कोई प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा था। भाजपा नेताओं ने दबाव बनाकर सीओ सिटी को एनआईसी गेट के सामने बैठे सपा नेता नवाब सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव ,अंशुल यादव आदि को वहां से बाहर करवा दिया । इस तरह जब नामांकन प्रक्रिया के समय ही सत्ता की हनक प्रशासन तथा पुलिस पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। तो सपा नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया से लेकर मतदान तक निष्पक्षता तथा शांति व्यवस्था कायम कैसे रह सकती है। इसके लिए निर्वाचन आयोग को विशेष सतर्कता के साथ आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes