Kamalganj news- थाना पुलिस की उदासीनता भांप पीडित ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र
कमालगंज / फर्रुखाबाद
अमृत काल बताकर पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को बहुत बेहतर बताया जा रहा है । किन्तु यह बात पूरी तरह से सही साबित होती – उससे पहले ही आए दिन कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था से बेपरवाह अराजकतत्व किसी न किसी घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को सीधे-सीधे चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं । ऐसी एक घटना आज थाना क्षेत्र व कस्बा कमालगंज में उस समय घटित हुई। जब भाजपा नेता की पत्नी का टप्पेबाज ने लाखों रुपया तथा कीमती जेवर से भरा झोला ही पार कर दिया । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमालगंज के सक्रिय भाजपा नेता शोले ठाकुर की धर्मपत्नी शिवा बैग लेकर फतेहगढ़ जाने के लिए कमालगंज से टेंपो पर सवार हुई थी । टेंपो स्टैंड से टेंपो चलकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा था । उसी समय टेंपो रुकवा कर दो अज्ञात महिलाएं उस टेंपो पर आकर बैठ गई । टेंपो जब कुछ आगे बढ़ा, उसके थोड़ी ही देर बाद भाजपा नेता की पत्नी ने देखा कि उसका बैग गायब है । बे परेशान हो उठीं । तथा टेंपो चालक से कहा कि उसका बैग गायब हो गया है । घबराई पीड़ित महिला टेंपो से उतरकर सीधी थाना कोतवाली कमालगंज पहुंची । जहां उन्होंने पूरी घटना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं दोनों अज्ञात महिलाओं की यह करतूत हो सकती है ।लेकिन पुलिस का रवैया ढुलमुल देखकर भाजपा नेता की पत्नी द्वारा फतेहगढ़ जाकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई । शिवा के अनुसार पुलिस कप्तान ने उन्हें जल्द ही उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb