धड़ल्ले से काटे जा रहे प्रतिबंधित हरे पेड़

IMG 20220314 WA0013

कंपिल / कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 मार्च 2022
निरंतर बिगड़ती पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए करोड़ों का बजट खर्च कर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाती है। यह अलग बात है कि वृक्षारोपण में भी कागजी खानापूरी कर लक्ष्य की पूर्ति होने की रिपोर्ट शासन को दे दी जाती है। वृक्ष कितने लगाए जाते हैं, और किस प्रजाति के लगाए जा रहे हैं। IMG 20220314 WA0012

वृक्षारोपण के बाद इनमें से कितने पौधे पानी के बिना सूखकर एवं देखरेख के अभाव में फलने फूलने से पहले ही समाप्त हो जाते हैं। खैर यह देखना तो प्रथम वरीयता के आधार पर वृक्षारोपण कराने वाले जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं नगर ब ग्रामीण स्तर पर उन जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है। साथ ही इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि जागरूकता के अभाव में तमाम लोग इन पौधों को जानबूझकर नष्ट कर देते हैं। जो बड़े होकर पर्यावरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस तरह देखा जाए तो हरे भरे वृक्ष ही धरा का सबसे बड़ा मानव उपयोगी श्रृंगार है। लेकिन उपेक्षा के चलते यह सब योजना धरातल पर फलने फूलने से पहले ही दम तोड़ जाती है।
आप देखिए उन वृक्षों के साथ लकड़ी माफिया धन कमाने के लालच में निडर होकर आरे चला रहे हैं। उदाहरण के तौर पर पिछले लंबे समय से अकेले थाना क्षेत्र कंपिल में ही हर रोज दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली प्रतिबंधित आम आदि हरे पेड़ों की लकड़ी भरकर थाना के मुख्य गेट वाले रोड से होकर निकलती देखी जाती है। Picsart 22 03 13 15 25 57 074

इतने बड़े पैमाने पर काटे जा रहे विशालकाय वृक्षों की इस निर्दयता पूर्वक हो रही कटान के लिए यदि देखा जाए तो सीधे वन विभाग और उसके साथ ही पुलिस की मिलीभगत तथा अन्य कारणों के चलते लापरवाही उजागर हो रही है। गाहे-बगाहे मीडिया आदि में खबरें प्रकाशित होने के बाद खानापूरी के लिए लकड़ी कारोबार करने वालों पर थोड़ा बहुत जुर्माना लगाकर पर्दा डालने का प्रयास किया जाता है । जिससे विशालकाय हरे पेड़ों से खाली हो रही धरती पर पर्यावरण प्रदूषण की भयानकता को कम नहीं किया जा सकता। यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो धन लोलुप्पता रखने वाले लकड़ी माफिया तथा वन विभाग एवं पुलिस की तिगड़ी धरा के इस श्रंगार को समाप्त ही करा देंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes