Shamshabad news पत्नी की बेवफाई से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास।

Picsart 23 06 25 07 10 58 829

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 27 जून 2023 पत्नी की बेवफाई से छुब्घ 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों की मदद से जैसे तैसे युवक को बचाया गया। पीड़ित महिला के अनुसार 2 बार पुलिस से शिकायत की। उल्टा पुलिस ने धमकाया दी जेल भेजने की धमकी। पड़ोसी का आरोप दस हजार की नगदी तथा मोबाइल चुराया। आज के दौर में शादी सुदा महिलाओं से सात जन्म का रिश्ता निभाना तो दूर इस जन्म का रिश्ता निभाना भी दुश्वार हो गया। क्योंकि शादी के दौरान जो रस्म अदायगी होती है उस दौरान मंडप को साक्षी मानकर सात जन्म तक साथ निभाने के वादे किए जाते हैं। लेकिन आजकल सात जन्मों का रिश्ता निभाना बौना साबित हो रहा हैं। कब मूड बिगड़ जाए कब किसके साथ प्यार की पींगे लड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीना दरवाजा में देखने को मिला जहां एक महिला द्वारा पड़ोसी युवक के साथ प्यार की पींगे बढ़ाए जाने से आहत 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की गई। अभिषेक कुमार पुत्र राजकुमार का विवाह उन्नाव जनपद के ग्राम पुरवा से अंजलि नमक युवती के साथ हुआ था। अंजलि एक पुत्री की मां है बताया गया है युवक मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार का भरण पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के पुत्र से पीड़ित महिला की पुत्रवधू की किसी तरह आंख लड़ गई तो दोनों के बीच प्रेमालाप का दौर शुरू हो गया। इस कृत्य की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो उसने पुत्रवधू को समझा कर पड़ोसी को भी समझाया वो अपने मकान की दीवार उठा ले हमारा आपसी कोई विवाद नहीं लेकिन पड़ोसी ने टका सा जवाब देते हुए कहा उसे जो करना हो कर ले बो जिस हाल में है उसी हाल में रहेगा। देर सवेर मौका पाकर दोनों की निगाहे मिलती रही और प्यार की पेंग बढ़ती रही। बताया गया है जब उक्त कृत्य की जानकारी महिला के पुत्र को हुई उसने भी पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी के व्यवहार में कोई फर्क नहीं आया। पड़ोसी को समझने की कोशिश की गई लेकिन मगर पड़ोसी बेअसर रहा आखिरकार अभिषेक ने पत्नी की बेबफाई से छुब्द होकर बो कदम उठा लिया जिसकी किसी ने अंदाजा भी नहीं किया होगा। सोमवार को पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की पीड़ित महिला के अनुसार शोर मचा कर मोहल्ले के लोगों के सहयोग से जैसे-तैसे युवक को बचाया युवक की मां सरोजिनी देवी ने बताया पुत्र वधू का चलन ठीक नही है और पड़ोसी युवक के संपर्क में रहती है समझाने पर भी कोई असर नहीं एक बच्ची है उसकी भी कोई फ़िक्र नहीं। बस उसकी नजर में पड़ोसी का पुत्र ही है पुलिस से दो बार शिकायत की लेकिन उल्टा धमका कर जेल भेजने की धमकी दी गई। पड़ोसी ने भी कई बार गाली गलौज मारपीट की बेटे के साथ भी अभद्रता दस हजार की नगदी तथा मोबाइल चोरी का आरोप लगाया पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया जिल्लत तथा अपमान भरी जिंदगी जीने से पुत्र तंग आ गया शायद इसी लिए उसने मौत का रास्ता अपनाया मगर किस्मत ने उसको बचा लिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes