Kamalganj news- ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के समय ही आती है याद, बाद में ,आपदा से पहले नहीं की जाती कोई सही व्यवस्था
कमालगंज/ फर्रुखाबाद18अगस्त,2023
थाना क्षेत्र कमालगंज के बाढ़ प्रभावित गांव चाचूपुर में शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय सिंह ने दौरा कर ग्रामीणों के हाल-चाल लिए । हर वक्त बरसात में गंगा नदी के किनारे बसे गांव कई वर्षों से बाढ़ आ जाने से त्रासदी झेल रहे हैं। हर वर्ष ग्रामीणों को बाढ़ से प्रभावित होने से बचाने का प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल टालमटोल की जाती हैं ।ग्रामीणों ने कहा कि कभी भोजन किट वितरण समारोह आयोजित किया जाता है। तो कभी कोई जाकर खाना देने आ जाता है।कॊई फोटो खिंचवा कर चला जाता है। वही बाढ़ प्रभावित गांवों जंजाली नगला में पूर्व में 2 दर्जन से अधिक परिवारों को रहने के लिए आर्थिक सहायता दी गई थी। लेकिन चाचुपुर में एक दर्जन से अधिक परिवारों को जो की भूमिहीन मजदूर हैं ।उनको आज तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है। इन भूमिहीन मजदूर परिवारों के पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं होने से यह लोग गांव में पानी भर जाने पर भी वहीं पर जीने मरने को मजबूर हैं ।शुक्रवार को जिलाधिकारी ने प्रधान प्रमोद यादव से सभी के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया था । लेखपाल अमित प्रताप सिंह और कानूनगो मौके पर उपस्थित रहकर हर संभव मदद करने के लिए कहा । वहीं प्रशासन ने आने-जाने के लिए एक नाव की व्यवस्था की है । वहीं भूमि हीन मजदूर परिवारों में राम अवतार, मलखान ,सुभाष चंद्र ,महेश ,संतराम, बबलू सिंह, बलवीर सिंह ,सतीश चंद्र ,अमर सिंह ने मांग की है कि उन लोगों को तत्काल प्रभाव से जमीन उपलब्ध कराई जाए। जिससे उनकी रहने की व्यवस्था हो सके।
रिर्पोटर=दीपक कुमार यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb