Shamshabad news –शमशाबाद / फर्रुखाबाद 13 दिसंबर 2023
घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी एवं गांव चिलसरा के समीप स्थित ईंट भट्ठे की बताई जा रही है । यहां भट्टे पर बने पुराने जर्जर आवासों को तोडते समय मलवे से दब कर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई ।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी दिलदार (30) पुत्र कमालुद्दीन की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई । जब वह भट्ठा मालिक के आदेश से भट्ठे के पुराने जर्जर आवास तोड़ रहा था । अचानक आवास भरभरा कर गिर गया और मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया । चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला । घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मजदूर को आनन फानन में फर्रुखाबाद भेजा गया । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । वहां से उसका शव फिर मृतक के परिजन मौके पर ही ले आए । उधर मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया और अक्रोशित परिजनों ने भट्ठे के सामने मुख्य मार्ग चिलसरा पर शव रख मुआवजा दिलाये जाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही चिलसरा चौकी पुलिस के हाथ पांव फूल गए । आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल कर परिजनों को समझाने की कोशिश करने लगी । चौकी प्रभारी ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर जाम खोलने को कहा , चौकी प्रभारी के आश्वासन पर परिजनों के जाम खोल दिया । लेकिन भट्ठा मलिक द्वारा हीला हबाली तथा लापरबाही बरते जाने पर अक्रोशित परिजनों ने फिर हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की । मृतक परिवार की महिलाएं हंगामा कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग कर रही थी । बही पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात भी कह रही थी । काफी समय तक हंगामे की स्थित बनी रही । घटना तथा जाम की सूचना शमसाबाद थाना पुलिस को दी । चिलसरा चौकी प्रभारी परिजनों को समझा बुझाकर कार्यवाही का भरोसा दे रहे थे । परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे । जबकि पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए समझा रही थी । पोस्टमार्टम की बात सुन परिजन भड़क रहे थे और सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे। काफी देर तक भट्ठे के करीब मुख्य मार्ग पर परिजनो का हंगामा होता रहा । इसी बीच चिलसरा चौकी प्रभारी ने परिजनों को समझा बुझा तथा मुआबजा दिलाए जाने एवं उचित कार्यवाही का भरोसा दिया । तब जाकर शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवाया गया। मृतक की पत्नी नरगिस बेगम , मां नफीसा , पुत्र साहिल एवं पुत्रियों में माहिरा व तानवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था । परिजनों का आरोप था अगर समय से इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी । मृतक की पत्नी बिलख – बिलख कर कह रही थी कि भरण पोषण का एकमात्र सहारा पति ही था जो मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार के लिए रोजी-रोटी जुटाता था । अब परिवार का गुजारा कैसे होगा? इस बेहद दर्द भरे नजारे को देख कर वहां मौजूद लोगों की आँखें नम हो रहीं थीं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb