Farrukhabad news – घटिया खाद बीज ज्यादा कीमत दे खरीदने को मजबूर हो रहा किसान
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर तथा दिसंबर माह के मध्य तक किसान अपने खेतों में गेहूं जौ मटर चना आदि रवी सीजन की फसलों की बुवाई के लिए कड़ी मेहनत करके खेतों को बीज बुवाई के योग्य बनाते हैं ।खेत तैयार होते ही मेहनतकश किसानों को खेतों में डाली जाने वाली डीएपी तथा एनपीके जैसी खादों तथा उन्नत किस्म के गेहूं आदि के बीजों की जरूरत पड़ती है । आर्थिक तंगी से परेशान अधिकांश किसान खाद तथा बीज की व्यवस्था समय पर ही लोन लेकर या किसी अन्य साधन से करते हैं । किंतु इसे दुर्भाग्य कहा जाए या विडंबना कि इस समय जब बीज और उर्वरक की किसान को अत्यंत जरूरत है । ऐसे समय में सरकारी तथा सहकारी बीज एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर डीएपी तथा एनपीके जैसी खादों की तथा अच्छी किस्म के बीजों की पूरी तरह कमी दिखाई दे रही है । राजकीय कृषि भंडार पर गेहूं तो आया लेकिन मात्रा में इतना कम था कि इतने बड़े क्षेत्र के किसानों के लिए आया हुआ बीज पर्याप्त नहीं था । इसलिए बहुत कम किसानों को इसका लाभ मिल पाया । बताया गया कि जब तक किसानों को इसकी जानकारी हुई तब तक बीज की वह किस्में जो किसान चाहता था समाप्त हो चुकी थीं । इसी के साथ अन्य बिक्री केंद्रों पर भी अन्नदाता को बीच तथा खाद उपलब्ध नहीं हुई । इस समय हालात यह है कि क्षेत्र की किसी भी सहकारी समिति या सरकारी व सहकारी उर्वरक एवं बीज बिक्री केंद्र पर ना तो वोने वाली खादें हैं और ना ही उन्नत किस्म के बीज पर्याप्त मात्रा में हैं । जिसके कारण पूरे – पूरे दिन अपनी जरूरत के लिए इन केंद्रों पर चक्कर लगाकर किसान परेशान हो रहा है । और ऐसी विषम स्थिति में बेचारे अन्नदाता को प्राइवेट दुकानदारों से बीज तथा खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । हालत यह है कि इन प्राइवेट दुकानदारों से किसान जो खाद और बीज खरीद रहा है पहले तो यह सब चीजें उसे निर्धारित से कहीं अधिक कीमत भुगतान करके खरीदनी पड़ रही हैं । वहीं इनकी गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है । महंगी खाद बीज खरीदने के लिए किसान के पास धन का अभाव है लेकिन क्या करे बेचारा परिवार के भरण पोषण के लिए इन्हीं खाद और बीजों को ज्यादा मूल्य भुगतान करके भी खरीदारी करने को मजबूर हो रहा है । किसानों का कहना है कि लगभग हर साल रवी सीजन की बुवाई के समय ही खाद और बीजों की कमी हो जाती है ।उसका आरोप है कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती । यदि ध्यान देती तो पहले से ही खाद और बीजों की समुचित मात्रा में व्यवस्था करती । ऐसा ना होने से किसानों को परेशान होना पड़ता है । साथ ही उनका कहना है कि प्राइवेट खाद तथा बीज विक्रेताओं के यहां व्यापक स्तर पर टीमें में भेज कर छापा मार कार्रवाई करते हुए गुणवत्ता तथा निर्धारित मूल्य की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb