Lucknow Uttar Pradesh news साभार : –
लखनऊ ( द एंड टाइम्स न्यूज )
. नवबर्ष के प्रथम दिन ही राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में एक ही परिवार की पांच महिलाओं की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के मुताबिक आगरा का रहने वाला परिवार होटल में रुका था.पुलिस के मुताबिक अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की ब्लेड से काटकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने अरशद को हिरासत में लेकर पूछतछ कर रही है. अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है.पुलिस के मुताबिक अरशद ने ही अपनी मां असमा, और बहनों अलशिया (19), रहमीन (18), अक्सा(16) और आलिया (9) की हत्या की. पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते अरशद ने की मां और बहनों को मौत के घाट उतार दिया. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने सबूत जुटाए हैं. अरशद ने अपना गुनाह तो कबूल लिया है, लेकिन वह बीच-बीच में अपने बयान बदल रहा है.
=आगरा का रहने वाला है परिवार =
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह-सुबह नाका पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल शरणजीत के एक कमरे पांच महिलाओं की हत्या कर दी गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से अरशद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. परिवार आगरा का रहने वाला है. मौके से ब्लेड बरामद हुआ है. आरोपी अरशद ने अपना गुनाह कबूल किया है. फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.
=30 दिसंबर को लखनऊ घूमने पहुंचा था परिवार =
जानकारी के मुताबिक परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था. 31 दिसंबर की रात जब पूरा शहर और देश नए साल के जश्न में डूबा था तो युवक अरशद ने पहले अपनी मां और फिर चार बहनों की ब्लेड से काटकर हत्या कर दी. अभी तक की पूछताछ में युवक ने पारिवारिक कलह को वजह बताया है. लेकिन पुलिस हत्यारोपी अरशद से पूछतछ में जुटी हुई है. ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb