आंगनवाड़ी केंद्र साधौ सराय में भ्रष्टाचार का बोलबाला, तीसरे महीने में किया जाता है दो बच्चों में एक बच्चे को बाल पोषाहार का वितरण

IMG 20220525 WA0043

शमशाबाद फर्रुखाबाद 26 मई 2022 उच्चाधिकारियों की लापरवाही के चलते आंगनवाड़ी केंद्र साधौ सराय में भ्रष्टाचार का बोलबाला तीसरे महीने में किया जाता है दो बच्चों में एक बच्चे को बाल पोषाहार का वितरण अधिकारी खबर के बावजूद भी बे खबर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फर्रूखाबाद से भ्रस्टाचार में लिप्त लोगो के खिलाफ कार्यबाही की मांग की जानकारी के अनुसार सरकार बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए तरह तरह के प्रयास कर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है वही योजनाओं को कार्यान्वित करने का जिम्मा उठाने वाले जिम्मेदार लोग भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे आज भी बाल अधिकारों का हनन कर उनके बास्तविक अधिकारों से खिलबाड़ कर रहे हैं। सरकार का एक सपना है हरिद्वार आबादी बच्चा स्वस्थ हो बच्चों के सर्वागीण विकास को लेकर सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों को राशन में बाल पुष्टाहार पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रही है लेकिन जिम्मेदार बलाधिकारो के साथ खिलवाड़ कर रहेहै आंगन बाड़ी केंद्रों पर जिम्मेदार आज भी नॉनिहलो के भविष्य से खिलबाड़ कर अपना भला कररहे है इस बात का उदाहरण उस समय देखने को मिला जब विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव साधौ सराय जहां आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों के साथ बाल पुष्टाहार बितरण के नाम पर खानापूरी की जा रही है महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा पहले तो राशन का वितरण होता नहीं और वितरण भी होता है तो दूसरे या तीसरे महीने में महिलाओं का यह भी आरोप है जिन महिलाओं के दो बच्चे हैं उन महिलाओं के बच्चों में दो की बजाय एक बच्चे को ही पुष्टाहार दाल दलिया उपलब्ध कराया जा रहा है बो भी दूसरे या तीसरे महीने मे इस संबंध में जब ग्रामीण महिलाओ से जनकारी की गई तो महिलाओं का कहना था जब भी बच्चों के अधिकारों के संबंध में बात की जाती तो आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया सीधे मुंह बात नहीं करती ज्यादा कहने पर आंखें दिखाती हुई नाराज हो जाती हैं उधर मौके पर पहुंचे हमारे क्षेत्रीय संवाददाता को ग्रामीण महिलाओं में किरण पत्नी अरविंद कुमार नन्ही देवी अजय कुमार किरण पत्नी संजीव कुमार सुशीला देवी पत्नी प्रेमपाल सहित कई महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्ताओं की खाऊ कमाऊ नीति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा योगी सरकार में अधिकारियों की लापरबाही के चलते उनके बाल अधिकारों का हनन कर उनकर हको का पुष्टाहार भी खुद हवाले कर रहे हैं हर महीने बाल पोषाहार वितरण होना चाहिए लेकिन दूसरे या तीसरे महीने ही बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करा खाना पूरी की जा रही है उधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल अधिकारों के प्रति की जा रही लापरवाही तथा बाल अधिकारों का हनन किए जाने के संबंध में किसी सक्षम अधिकारी से शिकायत किये जाने की शिकायत पर महिलाओं को कहना था उनके पुरुषों द्वारा विभागीय कार्यालय शमशाबाद में शिकायत की गई लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया परिणाम आज भी आंगनबाड़ी केंद्रपर बाल पुष्टाहार वितरण के नाम पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है यहा महीने 2 महीने में पुष्टाहार का वितरण किए जाने के नाम पर खानापूरी की जा रही है उधर बाल अधिकारों के साथ किए जा रहे खिलबाड़ को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा उक्त केंद्र साधौ सराय की जांच कराकर बच्चों के हको के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes