Farrukhabad news- उनके गांव कुवेरपुर वाले आवास पर पहुंची पुलिस ने लखनऊ जाने से रोका – तो – पार्टी जनों ने कांग्रेस के पक्ष में की नारेवाजी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित विधान सभा का घेराव के लिए अपने आवास से जाने को तैयार पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष को जाने से पहले ही पुलिस ने रोककर हाउस अरेस्ट कर दिया।
जनता की हक के संघर्ष के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर बुधवार को लखनऊ में विधान सभा का घेराव को लेकर यूथ कांग्रेस आरडी के प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद खान साथियों के साथ शामिल होने जा रहे थे। इसके लिए वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार कर रहे थे। इसकी भनक पुलिस, प्रशासन को लग गई, जिस पर कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह फोर्स के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के कुबेरपुर सरैया स्थित निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ता की। कांग्रेस नेता को पुलिस ने राज्य मुख्यालय के लिए जाने से रोक कर हाउस अरेस्ट कर दिया । प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा उनकी पार्टी लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अजय राय जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया हाउस अरेस्ट जैसी कोई बात नहीं है। वह सिर्फ वार्ता के लिए गए थे। उनसे मिलने के बाद वह वापस लौट आए।
इनसैट :-
पार्टी जिलाध्यक्ष भी की गई नजरबंद
फर्रुखाबाद : –
उधर आज ही पार्टी जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी को भी उनके आवास पर रोक कर नजरवंदी करते हुए महिला पुलिस सहित पुलिस बल तैनात कर दिया है । बताया गया कि शकुन्तला देवी को सवेरे 6 -०० बजे ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। . पार्टी का कहना है कि उनके अन्य पदाधिकारियों तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है । पार्टी का कहना है कि सरकार इस दमनकारी नीति से जनता के हकों के लिए कांग्रेस के संघर्ष को कमजोर करना चाहती है किन्तु कांग्रेस हमेशा जनता के लिए सर्मिपित थी ‘ है -और उसका जनहित के लिए संघर्ष सदैव जारी रहेगा ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb