लखनऊ 6 जनवरी 2023
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 12 सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर ठंड अपना कहर बरपा रही है।साल 2011 में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान नापा गया था,और साल 2023 में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा रहा है।मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ के लिए आने वाले 48 घंटे बहुत अहम बताए हैं।इन दरम्यान शीतलहर और घने कोहरे का कहर बढ़ेगा इस के साथ ही लोगों से अपील भी की गई है ।
*लखनऊ में शिमला जैसे हालात*
बता दें कि राजधानी लखनऊ में इस समय शिमला जैसे हालात हैं।लगातार आसमान से ओस की बारिश हो रही है। जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।हालत यह है कि अगर आप बाइक से हाथों में बगैर कुछ पहने चले जाएं तो हाथों का खून तक जम जा रहा है।
*लखनऊ में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस*
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के नीचे रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे जा सकता है। गुरुवार की रात इस साल की सबसे ठंड वाली रात रही है।मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अगले 48 घंटे तक लगातार राजधानी लखनऊ में शीतलहर बढ़ने का आसार नजर आ रहा है।घने कोहरे से लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी हो गई है।
*जानें यूपी के अन्य जिलों का हाल*
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड का अनुमान जारी किया है।झांसी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 4 डिग्री सेल्सियस,और फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।मेरठ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में हाईवोल्टेज ड्रामा: आढ़ती ने घेरा चावल लदा ट्रक, पुलिस ने किया सीज
KAIMGANJ NEWS -पुलिस जांच में पकड़े गए ट्रक पर 5.12 लाख का ई-चालान भी बकाया,[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बाइक सवार चाचा भतीजे को रोडवेज बस ने कुचला , चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,
KAIMGANJ NEWS -पितौरा बेरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी जोरदार[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधार कार्ड के साथ जन्म तिथि से संबंधित वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से लें
KAIMGANJ NEWS-एसडीएम ने बूथों पर परखा काम, नए वोटर बनाने पर जोर, बीएलओ ने आलेख्य[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मॉडलिंग की दुनिया में अताईपुर के लाल का जलवा, नेशनल टीवी शो के बने फाइनलिस्ट
KAIMGANJ NEWS -कायमगंज स्टेशन पर स्वागत में उमड़ा हुजूम, वेब सीरीज में काम करने का[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पशु चोरों का धावा, एक लाख कीमत की भैंस चोरी शिकायत पुलिस से
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। क्षेत्र के लुधइया गांव में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू की फसल पर डाली जहरीली दवा, किसान बर्बाद
KAIMGANJ NEWS -तहसील के दूंदी नगला गांव का है मामला, लाखों का नुकसान, पीड़ितों ने[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गर्भवती महिला को पीटा, गर्भस्थ शिशु को भी खतरा
KAIMGANJ NEWS – हमलावरों ने पहले पति को गांव की पुलिया पर पीटा था, फिर[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जल निगम की लापरवाही से फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, आवागमन हुआ बाधित, बड़ा हादसा टला,
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद ।नगर के बीचों बीच स्थित मोहल्ला सधवाड़ा में फूलमती मंदिर के[...]
Jan