Farrukhabad news -गले मिल एक दूसरे को बधाइयां दे बांटी ईद की खुशियां
-सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर जगह मुस्तैद दिखा प्रशासन व पुलिस
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश 11 अप्रैल 2024
पाक माहे रमजान के बाद चांद दिखाई देने पर ईद उल फितर का त्योहार पुर – सुकून माहौल में मनाया गया । ईद की तारीख चांद के हिसाब से मुकर्रर होने की उम्मीद पुख्ता हो जाने के बाद से ही हर परिवार में ईद मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई थी । आज तय शुदा वक्त पर ठीक 8-30 बजे तक हर नमाजी ईदगाह पर पहुंच चुका था । जहां सभी ने पूरी शिद्दत के साथ ईद की नमाज अता की । कायमगंज के ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे । बाद नमाज सभी ने एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद पेश की । सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुख्ता इंतजाम नजर आ रहे थे । एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा – सीओ सत्येंद्र सिंह – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज रामऔतार – कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को ईद की बधाई दी । इसी तरह कंपिल क्षेत्र के ईदगाह पर भी नमाज के समय थाना प्रभारी चौधरी जितेंद्र तथा शमशाबाद क्षेत्र में एवं मेरापुर तथा नवाबगंज आदि स्थानों पर भी संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे ।
इनसैट : –
आओ जाने क्यों मनाई जाती ईद : –
कायमगंज 11 अप्रैल
इस्लामी मान्यताओं के मुताबिक बद्र की जंग जीतकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब आज के ही दिन मक्का से होते हुए पवित्र स्थान मदीना पहुंचे थे । यहां पहुंचते ही खुशी में उनके मुरीदों ने जंग जीतने की खुशी में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया था । इस खुशी के मौके पर खुद पैगम्बर मुहम्मद साहब भी शरीक हुए थे । बताया जा रहा है कि उसी समय से चांद की मुकर्रर तारीख पर ईद – उल – फितर का त्यौहार मनाया जाता है ।
इनसैट : –
वाद नमाज मांगी दुआ
कायमगंज 11 अप्रैल
हर इवादत गाह पर पहुंच कर लोगों ने नमाज अता की इसी के साथ नमाजियों ने मुल्क भी सलमती तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगी । ईद के मौके पर लगभग हर जगह – हर साल की तरह एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब का नजरा दिखाई दिया । हिन्दू मुस्लिम एक साथ गले मिल एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं । इस मिलन से जहां एक ओर एकता का संदेश जा रहा है । वहीं धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हुए सभी लोग इंसानियत का पैगाम दे रहे थे ।
इनसैट :
ईद के मुबारक मौके पर दिखाई दिया खुशी का माहौल
कायमगंज11 अप्रैल
ईद उल फितर के मुबारक मौके पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में हर जगह खुशी का माहौल दिखाई दे रहा था । बच्चे – जवान – बुजुर्ग तथा महिलाएं हर एक के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी । लोग एक दूसरे से मिलकर जहां ईद की बधाई दे रहे थे । वही बे खुशी-खुशी मेहमान नवाजी करते हुए भी ऐसे नजर आ रहे थे मानो वास्तव में इंसानियत का तकाजा भी यही है । सभी एक दूसरे का सेवइयां पकवान तथा मिष्ठान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाइयां दे रहे थे । सभी नए-नए परिधानों में सजे धजे एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर भी ईद मिल कर उन्हें मुबारकबाद दे रहे थे । चारों ओर आज ईद का खुशगवार माहौल में जश्न मनाया जा रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb