Farrukhabad news-गंगा तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ने के साथ ही जिले को विकास प्राधिकरण घोषित करने एवं फर्रुखाबाद जनपद का नाम पांचाल नगर करने की भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम से की मांग
फर्रुखाबाद 13 मार्च 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक स्थल संकिसा एवं धार्मिक स्थल नीम करोरी को नमन करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की । मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा ।उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़े जाने की भी अपने उद्बोधन के दौरान घोषणा की है ।अपनी बात को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान हित में उनकी सुविधाओं के लिए फर्रुखाबाद से ही पूरे प्रदेश के लिए नई योजना का शुभारंभ किया गया है । किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषकों को ऋण उपलब्ध करने की प्रक्रिया को सरल किया गया है । उनके अनुसार हर किसान के खाते को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है । ऐसा करने से जो किसान अपनी आवश्यकता के लिए आवेदन करेगा उसे तुरंत क्रेडिट कार्ड का लोन मिलेगा । जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी भी जन प्रतिनिधि को या अन्य किसी को एक्सप्रेसवे से जिले का संपर्क जुड़वाने वाले मार्ग के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है । सर्वे कार्य चल रहा है । इसके तुरंत बाद कार्य भी शुरू हो जाएगा । उन्होंने भगवान बुद्ध अवतरण नगरी संकिसा व बाबा धाम नीम करोरी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए नमन किया और बोले की बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा नगरी में विकास कार्य प्रारंभ हो चुका है । जल्द ही बाबा धाम नीम करोरी के विकास के लिए कार्य योजना मांगी गई है। कार्य योजना प्राप्त होने के तुरंत बाद यहां का विकास भी अवश्य होगा । फर्रुखाबाद आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 288 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जिन परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन हुआ है । क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड पर बने विशाल मंच पर जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे ।वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर फर्रुखाबाद लोकसभा से भाजपा सांसद एवं आगामी लोकसभा के घोषित पार्टी प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री से गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोडने वहीं उन्होंने फर्रुखाबाद को विकास प्राधिकरण घोषित करने के साथ ही जिला फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर रखने की मांग की । हालांकि एक्सप्रेस वे को जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके थे ।
सांसद श्री राजपूत ने जनसभा के दौरान कहा कि फर्रुखाबाद जिले को अब पहले की अपेक्षा बेहतर विद्युत सप्लाई मिल रही है । उनके अनुसार अब तो जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है । मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के लिए पहले से ही विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम पुख्ता तौर पर किया गया था। हेलीपैड से लेकर मंच तक रूट डायवर्जन करके बिना भीड़ भाड़ की झंझट के सीएम को लाया गया । जगह-जगह काफी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी तथा जवान मुस्तैद दिखाई दे रहे थे । वही सभा स्थल तथा मंच , हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे । अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहने एवं जनसभा को संबोधित करने के उपरांत मुख्यमंत्री अपने गंतव्य की ओर वायु मार्ग से ही रवाना हो गए ।सभा मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य रूप से अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य – सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी -भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर – भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता तथा अपना दल एस की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार – विधान परिषद सदस्य प्राशुदत द्विवेदी सहित कुछ वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे । इसके अलावा पार्टी के अन्य संभ्रांत जन बनाई गई दर्शक दीर्घा में मौजूद दिखाई दे रहे थे । मुख्यमंत्री के आगमन के बाद उनके सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता से जुटे रहे प्रशासन ने मुख्यमंत्री के जाने के बाद राहत की सांस ली ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb