बाराबंकी /उत्तर प्रदेश (द एंड न्यूज़ टाइम्स) 8 मई 2023
यह सड़क दुर्घटना जनपद बाराबंकी के किसान पथ पर देवा के सैयहारा गांव के पास उस समय घटित हुई जब जनपद हरदोई से गई बारात शादी कार्यक्रम के बाद वापस लौट रही थी। इस स्थान पर एक ओमनी कार में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं । विवरण के अनुसार बारातियों से भरी ओमनी कार जैसे ही किसान पथ पर सैयहारा के सामने पहुंची। वैसे ही तेज रफ्तार ट्रक चालक , ट्रक पर नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रक सीधे बारातियों से भरी बस से जा टकराया। ट्रक की टक्कर लगते ही वैन के पख्खचरे उड गए। और 5 बारातियों की जीवन लीला समाप्त हो गई। वही 4 गंभीर रूप से घायल हुए ।जिन्हें फिलहाल उपचार के लिए निकट के सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां उनका उपचार जारी है । बताया गया कि जिला हरदोई के अतरौली निवासी नंदलाल के बेटे पुष्पेंद्र की बारात नगर के गदिया मादरपुर निवासी चंद्रिका की बेटी लक्ष्मी से विवाह संपन्न होने के बाद वापस लौट रही थी । जिस कार में दूल्हा पुष्पेंद्र सवार था। वह गाड़ी बारात में सबसे आगे चल रही थी। उसके पीछे पुष्पेंद्र के ताऊ बैजनाथ उनका बेटा सनी एवं मौसी कमलेश ,बेटी ज्योतिसा, चंद्रप्रभा सहित 8 लोग इसी वैन में सवार थे । जबकि 9बां चालक रवि गाड़ी चला रहा था। पूरी खुशी के साथ सभी लोग दुल्हन को लेकर घर के लिए जा रहे थे। नई दुल्हन आने की खुशी में दूल्हे के घर पर भी इंतजार हो रहा था। लेकिन क्या मालूम था कि यह सभी खुशियां इतनी जल्दी पलक झपकते मातम में बदलने वाली है । सभी खुशियां उस समय मातम में बदल गई। जब किसान पथ पर तेज रफ्तार ट्रक से बैन में टक्कर लगते ही 5 लोग काल के गाल में समा गए और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घबराया ट्रक चालक और तेज गति से ट्रक दौड़ता हुआ मौके से फरार हो गया । उधर इस दुखद घटना की सूचना दूल्हा तथा दुल्हन के गांव पहुंचते ही दोनों परिवारो में चीख-पुकार बच गई । दुखद. घटना के बाद, क्षेत्र में शोक की लहर दिखाई दे रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb