Farrukhabad news बाहर से दवा लाने के लिए लिखा पर्चा मिलते ही जिलाधिकारी ने डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए दी संविदा सेवा समाप्ति की चेतावनी

Picsart 24 03 20 21 18 16 073

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : –

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉक्टर बीके सिंह अस्पताल की स्थिति देखने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे । जहां ग्राम अमेठी जदीद निवासी महिला किरन अपनी बेटी शिवी का दवा पर्चा हाथ में लिए बाहर के मेडिकल स्टोर पर खरीदने जाते हुए दिखाई दी । जिलाधिकारी ने महिला किरन से रोककर पूछा कि क्या डॉक्टर ने दबा बाहर की लिखी है ।
जिस पर महिला ने कहा कि दवा बाहर से ही लाने को लिखी है । यह नजारा देख जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह का पारा चढ़ गया । उन्होंने महिला के हाथ से पर्चा ले लिया और महिला से कहा चलो बताओ किस डॉक्टर ने दवा लिखी है । महिला किरन जिलाधिकारी को लेकर महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर खुशबू के कक्ष में पहुंची । वहां डॉ० खुशबू के कमरे में बैठे डॉ० शिवम की तरफ इशारा करते हुए महिला ने बताया कि साहब इन्होंने ही दवा का पर्चा लिखा है । जिलाधिकारी ने डॉक्टर से पूछा कि क्या आपने दवा बाहर की लिखी है तो डॉक्टर ने कहा कि हां बाहर की दवा लिखी है । इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉक्टर खुशबू से पूछा कि क्या आपकी जानकारी में है कि उन्होंने दावा बाहर की लिखी है । किन्तु डॉक्टर खुशबू ने मना किया कि मेरी जानकारी में नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि । यदि किसी मरीज को कोई गलत दवा लिख दे और मरीज को कुछ हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा ?वहीं मौके पर डॉक्टर के कक्ष में दो बाहरी युवक दिखाई देने पर उनसेआई कार्ड मांगे । एक युवक आई कार्ड नहीं दिखा सका ।, जिलाधिकारी ने तत्काल उसे कक्ष के बाहर निकलवा
दिया । अव्यवस्था से नाराज जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार को दोनों डॉक्टरों का एक माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया । चेतावनी दे जिलाधिकारी ने कहा कि दोबारा गलती पाई गई तो दोनों की संविदा समाप्त कर, कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
जिसके बाद जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने सीएमएस डॉ कैलाश दुल्हानी को जमकर फटकार लगाई । निरीक्षण के समय महिला अस्पताल मे मिली खामियां देख जिला अधिकारी ने दोनों संविदा डॉक्टरों का जबाब तलब करने के भी आदेश दिए । यहां से चलकर जिलाधिकारी ने एनआरसी बार्ड में स्वस्थ हुए 14 भर्ती कुपोषित बच्चों को फल, वस्त्र और उनकी माताओं को शॉल देकर प्रोत्साहित किया ।उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कुपोषण से ग्रसित बच्चों को यहाँ उपचार के लिए लाए और उनकी बेहतर देख, रेख की जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes