Aligarh news रोग पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे पर जन कल्याण समिति द्वारा किया गया सम्मानित

Picsart 24 07 02 16 35 35 458

Aligarh news- हमारे डॉक्टर्स खुदा के हुक्म से मरीज की जान बचाकर देते हैं उन्हें जिंदगी = मुजफ्कर इकबाल ( संस्था सचिव )
साभार :-
अलीगढ़ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज )
जन कल्याण समिति ने डॉक्टर्स डे अवसर पर रोगियों की जान बचाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया । इस अवसर पर संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने कहा कि हमारे डॉक्टर खुदा के हुक्म से जान बचाकर मरीज़ को ज़िंदगी देते हैं . इलाज करते हैं । इनकी क़ुरबानी जो इंसानियत के लिये है, वो क़ाबिले तारीफ है । डॉक्टर्स की कोई छुट्टी नहीं होती ये 24 घंटे इंसानियत की सेवा के लिये तैयार रहते हैं । जन कल्याण समिति के सभी सदस्य जे एन मेडिकल कॉलेज मलखान सिंह हॉस्पिटल, दीनदयाल हॉस्पिटल व सभी प्राइवेट चिकित्सक का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और डॉक्टर्स के उज्वल भविष्य की कामना करते हैं । इस अवसर पर जे एन एम सी के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मलिक मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जन कल्याण समिति का शुक्रिया अदा किया और बीमारी से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी । इस अवसर पर दन्त चिकित्सक डॉ एस एस अहमद ने संस्था का शुक्रिया अदा किया और संस्था के कामों को सराहते हुए समाज के लोगों से संस्था की आर्थिक सहयोग करने की पुरज़ोर अपील की । इस अवसर पर संस्था द्वारा सम्मानित डॉ एस एस अहमद(अहमद डेंटल क्लीनिक),डॉ मलिक अज़हरुद्दीन डॉ रिज़वान अहमद,डॉ उम्मे ऐमन जनरल फिजीशियन (डिवाइन क्लीनिक) एवं संस्था अध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष खुर्रम इक़बाल, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान,उपसचिव फरमान खान, हफ़ीज़ वारसी इमरान घोसी आदि लोगों की मौजूदगी रही ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes