Aligarh:उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से छुट्टी लेकर घर आए युवक को तांत्रिकों ने बंधक बना लिया।तांत्रिकों ने युवक को पेड़़ से बांधकर उसके ऊपर हल्दी, सिन्दूर,नारियल चढ़ाकर मानव बलि के लिए तैयार भी करने लगे।गनीमत रही कि एक पड़ोसी की नजर तांत्रिकों पर पड़ गई, जिससे युवक की जान बच गई। शोर मचने पर तांत्रिक मौके पर अपना सवा फुट लम्बा छूरा भी छोड़कर भाग गए।बीती रात हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है।पुलिस तांत्रिकों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना का है।अखिलेश कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। अखिलेश दो दिन पहले अपने घर आया था।बीती रात लगभग 8:30 बजे अखिलेश शौच के लिए घर से बाहर निकला था।तभी वहां खेत की तरफ से 4-5 लोग शाल, टोपा वगैरह लगाकर आ रहे थे। अखिलेश को लगा कि कोई अपने खेत पर किसी काम से जा रहा होगा इसलिए उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।इतने में उन लोगों ने पीछे से अखिलेश पर हमला कर उसका मुंह दबा दिया और उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गए।इसके बाद उन लोगों ने उसे को एक पेड़़ से बांध दिया।

ये भी पढ़ें:-Free Metro on Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलेगा मेट्रो फ्री स्मार्ट कार्ड, केवल 10 दिनों तक मिलेगा ये ऑफर, फिर चुकानी होगी कीमत
इसी दौरान अखिलेश का एक पड़ोसी भी शौच के लिए उसी समय निकला था।उसने यह सब होते हुए अपनी आंखों से देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसी के शोर शराबे से तांत्रिक और उसके साथी घबरा गए और अखिलेश को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।शोर सुनकर गांव वाले और अखिलेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले एक खतरनाक छूरे को अपने कब्जे में ले लिया है और तहरीर के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है।

अखिलेश बेहोशी की हालत में मिला था इसलिए पुलिस ये अनुमान लगा रही है कि उसे कोई नशीली चीज सुंघाई गई है या कोई नशे का इंजेक्शन लगाया गया है। अखिलेश ने यह भी बताया कि वो अक्सर दिल्ली ही रहता है।इसलिए ज्यादा किसी को पहचानता नहीं है, लेकिन उनमे से एक तांत्रिक या ओझा जैसे वेश में था।
बता दें कि जिस पेड़ में अखिलेश बंधा हुआ मिला वहां पर परिजनों और पुलिस को नारियल, हल्दी, सिंदूर और एक सवा फुट का छूरा आदी पड़े मिले हैं।परिजनों और गांव वालों का कहना है कि तांत्रिक मानव बलि देने के इरादे से आए थे और अखिलेश कुमार की भी बलि चढा़ने वाले थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Deoria: जिला देवरिया में बीमार हालत में दुर्लभ हिमालयन प्रजाति का गिद्ध तालाब के किनारे पड़ा मिला
-
Sucide Attempt: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ- हालत गंभीर
-
Bulandshahr: भैंस व अन्य पशुओं की चर्बी से साबुन बनाने वालों एवं अवैध पशु वध का धंधा करने वाले गिरोह पर शिकंजा कस पुलिस ने किया मामले का खुलासा
-
Accident: शराबी बाइक चालक ने टक्कर मार किया वृद्ध घायल
-
Rewarded Arrested: दस हजार का इनाम घोषित अभियुक्त किया पुलिस ने गिरफ्तार
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb