लखनऊ/ उत्तर प्रदेश ( दएंड टाइम्स न्यूज़)
चीन सहित दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना के नए वेरिएंट का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राजधानी लखनऊ के लिए कोविड प्रोटोकॉल लागू करवाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसी के चलते यहां के अस्पताल सचेत होते दिखाई दे रहे हैं ।उसके अनुसार कोई भी मरीज या तीमारदार अब बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश नहीं कर सकता। इसकी जानकारी देने के लिए अस्पतालों में अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जा रही है। जिससे कि संबंधित सभी लोग जानकारी प्राप्त कर सकें। बताया जा रहा है कि यहां के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रत्येक दिन तीन से चार हजार मरीज सामान्य रूप से पहुंचते हैं। इनमें से लगभग एक सैकड़ा से भी अधिक मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया जाता है। इसीलिए यहां खासतौर पर एडवाइजरी जारी की गई है। एक जानकारी के अनुसार अब लखनऊ पीजीआई में भी बगैर मास्क पहने किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा सकता। यह आदेश कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए पीजीआई हॉस्पिटल के निदेशक द्वारा जारी किया गया है। जिसके अनुसार मरीजों तथा तीमारदारों को मास्क पहनना आवश्यक बताया गया है। इतना ही नहीं अस्पताल में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों तथा सफाई कर्मियों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार रेलवे स्टेशनों ,बस स्टैंडों और डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर रैंडम कोविड टेस्ट ऑन डिमांड लगातार होता रहेगा । बताया गया कि आज शुक्रवार रात 12:00 बजे से लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम से कम 2% रैंडम कोविड टेस्ट किया जाएगा। दी गई गाइडलाइन के अनुसार खतरे से निपटने के लिए कार्य करना आवश्यक बताया गया है। किंतु इस बीच संतोषजनक समाचार यह है कि उत्तर प्रदेश में अब तक नए कोरोना वेरिएंट से कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है । किंतु फिर भी संभावित खतरे के कारण गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb