लखनऊ।उत्तर प्रदेश । समाजवादी पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है।वही समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रही है । जिसके चलते अब विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एंट्री होने जा रही है। ममता सात फरवरी को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ आ रही है । और आठ फरवरी को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस करेंगी।ममता और अखिलेश वर्चुअल बैठक भी करेंगे।मंगलवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 7 फरवरी को शाम 5:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। और हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स में रात्रि विश्राम करेंगी। ममता 8 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी।ममता समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने के लिए अपील भी करेंगी।ममता आठ फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी और यूपी में अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी।अखिलेश यादव और ममता बनर्जी लखनऊ में एक साझा संवाददाता सम्मेलन के साथ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को अपना समर्थन दिया था,हालांकि अखिलेश यादव प्रचार करने बंगाल नहीं गए थे।उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा।पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और अंतिम फेज का मतदान 7 मार्च को होगा।चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएगा। एक महीने तक चलने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी संग्राम में 15.2 करोड़ मतदाता कुल 403 सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb