चित्रकूट, 6 मई 2023
इस कानून विरोधी तथा अनैतिक कार्य में तटीय पांच नागरिकों को शक के दायरे में आने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है । सामूहिक दुष्कर्म का यह प्रकरण जनपद चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरत घाट के पास का प्रकाश में आया है। शर्मसार कर देने वाली घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी अपने एक मित्र नाबालिग युवक के साथ घूमने निकली थी। वह रामघाट से होकर जब भरत घाट की ओर पहुंची। उसी समय वहां पहले से ही मौजूद= बताया गया कि, हर लोग यही घाट पर रहकर नाव चलाने का काम करते हैं, वही युवक थे । आरोप है कि इन्हीं पांचों युवकों ने किशोरी तथा उसके साथी युवक को बहला-फुसलाकर एक तरफ ले गए ।जहां वे किशोरी को बातों में लगाकर रोके रहे और उसके साथी युवक को इन्हीं में से एक आरोपी दूसरी तरफ लेकर चला गया । जब किशोरी अकेली रह गई ।तो आरोप के अनुसार बारी -बारी से उस बेचारी के साथ इन दरिंदों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इस बेहद शर्मनाक और घिनौनी हरकत करने वाले यही घाटों पर नाव चलाने वाले नाविक बताए जा रहे हैं। यह सनसनीखेज घटना देर रात को हुई। जबकि किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को 4:00 बजे मिल पाई। इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई थी। जहां पहुंचते ही पुलिस टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित किशोरी व उसके साथी मित्र को भी पूरी सुरक्षा के साथ थाने लाया गया। यहां से किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जबकि उसका साथी मित्र किशोर पुलिस के पास है। आरोपियों को जल्द ही कानून के हवाले करने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पीड़ित के घर वालों को भी दे दी गई है। प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb