उत्तराखंड( द एंड टाइम्स न्यूज़) 5 मई 2023
हेलंग पहाड़ी के पास से जाने बाले हाईवे मार्ग पर अचानक पहाड़ से टूटकर बड़ी मात्रा में पथरीला मलवा सीधा व्यस्त सड़क मार्ग पर आकर गिरा । घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल यात्रा पर रोक लगा दी है। इस खौफनाक हादसे का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसको देख कर रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर साफ दिखाई दे रहा है। इधर किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए राजमार्ग पर स्थित कर्णप्रयाग एवं लंगासू दोनों स्थानों पर बैरियर लगाकर तीर्थ यात्रियों को जो जहां पर भी हैं ,वही सुरक्षित रहने की बात कह कर रोक दिया गया है। क्योंकि मलवा गिरने से हाईवे बंद है। इसीलिए प्रशासन को कुछ समय के लिए जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है ,यात्रा रोकनी पड़ी है। इस तीर्थ यात्रा बाले हाईवे पर हजारों तीर्थयात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करते हुए रुकने को मजबूर हो चुके हैं। कर्णप्रयाग के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित मार्ग हो जाने के बाद रवाना कर दिया जाएगा। वही यातायात पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।घटना जिस समय घटी, उस समय चट्टान टूटने का फुटेज जो सामने आ रहा है।
उसमें देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर लोगों के चीखने पुकारने की करुण आवाजें सुनाई दे रही हैं। घटनास्थल पर से लोग इधर-उधर अपने बचाव में भागते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में वहां कई वाहन नजर आ रहे हैं। लेकिन सूत्रों की बात पर विश्वास किया जाए तो इतने बड़े हादसे के बाद भी संयोग से न कोई वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और नहीं किसी तीर्थ यात्री को चोट आई है । ऐसी स्थिति में कहा जा सकता है कि एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गई । यहां फंसे तीर्थयात्री सुरक्षित बचने के लिए भगवान भोले के आशीर्वाद को कवच बताते हुए कह रहे हैं कि जिस तरह पहाड़ का एक भाग टूटकर गिरा। उसे देखते हुए वहां से गुजर रहे बड़ी संख्या में यात्रियों को गंभीर चोटें आ सकती थी। लेकिन भगवान बद्री विशाल की कृपा से उनके भक्त सुरक्षित बच गए हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb